# कामयाबी : दो अंतर्राज्यीय मादक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक करोड़ कीमत की अफीम बरामद !
पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त अभियान में अंतर्राज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
फर्रुखबाबाद : जनपद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आज दो अंतर्राज्यीय मादक तस्करों को लगभग एक करोड़ कीमत की अफीम समेत गिरफ्तार किया है।
दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त अभियान में अंतर्राज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर थाना मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी ने दोनों आरोपियों को धीरपुर चौराहा से गिरफ्तार किया।
एक बाइक और दो फोन बरामद
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 5 किग्रा अफीम व 23 हजार रुपया एक बाइक और दो फोन बरामद हुआ है। तो वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी कुंजल मुंडा ग्राम तारु थाना खूंटी जिला खूंटी राज्य झारखंड व हर प्रसाद निवासी ग्राम गुहान थाना शाही जनपद बरेली के निवासी है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में सप्लाई करते
जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि आरोपी झारखंड व उड़ीसा से अफीम को लाने के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में सप्लाई करते थे। फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा ने पूरे मामले से अवगत कराया है।
बाइट : अशोक कुमार मीणा, एसपी
खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।