SSP किशोर कौशल ने देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सएसपी किशोर कौशल ने बुधवार की देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वह साकची स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) पहुंचे।

जमशेदपुर:    एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार की देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वह साकची स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) पहुंचे। यहां सीसीटीवी कैमरे के जरिए चेकिंग पॉइंट की जांच की। इस दौरान पाया गया कि गोलमुरी, टेल्को, सीतारामडेरा और बिष्टुपुर इलाके में थाना प्रभारी चेकिंग पॉइंट पर तैनात नहीं हैं।

हरेक दिन लिया जाएगा जायजा

सभी थाना प्रभारियों को शो काज किया गया है। जिन पर  कार्रवाई होगी। एसएसपी ने बताया कि हरेक दिन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। बुधवार की रात निर्धारित चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग लगाई गई थी, इसके बाद इसकी जांच की गई तो पता चला कि कई थाना प्रभारी निर्धारित चेकिंग स्थल पर नहीं है। इस पर कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि शहर में इन दिनों आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी किशोर कौशल लगातार कवायद में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button