मिशन कांशीराम के जरिये सियासी समीकरण बदलेगी सपा, प्रदेश भर में करेगी सामाजिक आंदोलन
अखिलेश यादव मिशन काशीराम के जरिये नई सोशल इंजीनियरिंग करने की योजना बनाये हैं। अब देखना यह हैं कि इसमें इन्हे कितने प्रतिशत सफलता...

समाजवादी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे प्रदेश में सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच अब समाजवादी ने एक नई सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति तैयार की हैं। सपा की नजर अब दलित वोटरों पर हैं। प्रदेशभर में सपा आज से सामाजिक आंदोलन को शुरू करेगी।
अखिलेश यादव मिशन काशीराम के जरिये नई सोशल इंजीनियरिंग करने की योजना बनाये हैं। अब देखना यह हैं कि इसमें इन्हे कितने प्रतिशत सफलता मिलती हैं। आम चुनावों के मद्दे नजर सपा सामाजिक आंदोलन की हुंकार भरेगी। प्रदेश के सभी जनपदों में सपा नेता जाएंगे।
सपा सामाजिक आंदोलन के अंतर्गत दलितों के बीच जाकर जातीय जनगणना के बारे में बताएगी। लोगों को कांशीराम के संदेशों को भी याद कराएंगे। सपा की बाबा साहब वाहिनी गांव-गांव भ्रमण करेगी। आज महाराज निषादराज की जयंती पर आयोजन किया जायेगा।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।