समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की दी सहमति !

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। चुनाव से पहले कांग्रेस के तेवर बदले हुए थे।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। चुनाव से पहले कांग्रेस के तेवर बदले हुए थे। इस बीच समाजवादी पार्टी ने राजा भैया से बात की। उनसे चुनाव में साथ मांगा। इसके बाद वाराणसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार देकर कांग्रेस को साफ संकेत दे दिया। दरअसल, वाराणसी से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। ऐसे में सपा का कैंडिडेट आने के बाद माहौल गरमा गया।

Samajwadi Party And Congress No Alliance Between Both Parties Will Fight  Separately - Amar Ujala Hindi News Live - विपक्षी गठबंधन को सबसे बड़ा झटका: सपा की दो टूक- 17 सीटें मांगी थी, दे दी, अब उन पर है गठबंधन रखें या न रखें

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सहमति

इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एंट्री हुई। उन्होंने अखिलेश यादव से बातचीत कर गठबंधन के लिए मनाया। अखिलेश यादव इस वार्ता के बाद मान गए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की सहमति दी है।

Samajwadi Party Offer 17 Seats To Congress In UP Lok Sabha Election 2024  Varanasi Amethi Kanpur | UP Politics: इन 17 सीटों का कांग्रेस को सपा से  मिला ऑफर, BJP के ये

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को दी 17 सीटों की सहमति

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की सहमति दी है। पहले कांग्रेस 20 से 22 सीटें मांग रही थी। हालांकि, मामला मुरादाबाद सीट पर अटका हुआ था। यूपी चुनाव 2019 में मुरादाबाद सीट सपा की झोली में गई थी। यहां से डॉ. एसटी हसन सांसद हैं। सपा यह सीट किसी भी स्थिति में कांग्रेस को देने को तैयार नहीं थी। प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद यह मामला सुलझ गया है। कांग्रेस- सपा गठबंधन होने की स्थिति में मिलने वाली सीटों पर निर्णय हो गया है।

कांग्रेस को मिलने वाली संभावित सीटें:

बांसगांव
सहारनपुर
देवरिया
प्रयागराज
महाराजगंज
वाराणसी
अमरोहा
झांसी
बुलंदशहर
मथुरा
सीतापुर
गाजियाबाद
बाराबंकी
फतेहपुर सिकरी
रायबरेली
अमेठी
कानपुर

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button