Kareena Kapoor Kids Unseen Pictures: पार्क में झूमते नजर आए सैफ-करीना के लाडले जेह, तैमूर ने ऐसे की मस्ती, देखें तस्वीरें !
सैफ अली खान की बहन और करीना कपूर की भाभी अक्सर भतीजे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की तस्वीरें पोस्ट करती हैं।

सैफ अली खान की बहन और करीना कपूर की भाभी अक्सर भतीजे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की तस्वीरें पोस्ट करती हैं। अब उन्होंने दोनों भांजे की अनदेखी फोटोज की एक झलक दिखाई है, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। तैमूर और जहांगीर यानी जेह की ये फोटोज तब की हैं जब दोनों मां करीना कपूर के साथ यूरोप वेकेशन पर गए थे।
सबा ने तैमूर और जेह की तस्वीरें
सबा अली खान ने तैमूरी अली खान की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि तैमूर पेड़ पर चढ़कर मस्ती करता नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में जेह पार्क में झूला झूलते नजर आ रहे हैं। वे विंटर ड्रेसेस में बेहद क्यूट लग रहे हैं। तैमूर व्हाइट हुडी और ब्लैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, जेह ने ब्लैक जैकेट और ब्लू पैंट पहन रखी है। इसके अलावा वह मैचिंग कलर के बूट पहने नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/Cn6Ar5KIxyM/?utm_source=ig_web_copy_link
फैंस ने दोनों भाइयों पर जमकर लुटाया प्यार
सबा अली खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या आप बता सकते हैं कि मेरे दोनों बच्चों के बीच उम्र का फासला क्या है’। दोनों स्टारकिड्स की तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दो साल’। एक अन्य ने कमेंट किया, ‘माय क्यूटीज’। इसके अलावा यूजर्स ने तैमूर और जेह को अडोरेबल और स्वीट कहा है।
बता दें कि जहांगीर इसी साल 21 फरवरी को 2 साल के हो जाएंगे। उनके बड़े भाई तैमूर पिछले साल दिसंबर में 6 साल के हो गए हैं। दोनों भाइयों ने लंदन में माता-पिता सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ क्रिसमस मनाया।
सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्में
प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया था। वहीं, सैफ अली खान अपनी अगली फिल्म आदिपुरुष की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसमें वह प्रभास, कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।