Road Accident: बाराबंकी में हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 5 घायल
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 5 गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 5 गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। सड़क हादसे की घटना बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली के माटी चौकी क्षेत्र की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये लोग हरदोई जिले से बाराबंकी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह से लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। उसमें दस लोग थे।
सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटाया। साथ ही स्थानीय लोगों को भी पुलिस ने मौके से हटाया।
घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस ने बताया कि ओमनी कार में सवार 10 लोगों में से 5 की मौत हो गई। 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार सवार बैजनाथ की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाइट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook , Twitter , Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।