भारत जोड़ों यात्रा में एक बार फिर हुई राहुल गांधी की सुरक्षा में भारी चूक, यात्रा की गयी स्थगित !
भारत जोड़ो यात्रा 22 जनवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू में कठुआ जिले के हीरानगर से फिर से शुरू हुई। यह यात्रा शनिवार (21 जनवरी) को विराम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सुबह 7 बजे हीरानगर से यात्रा शुरू हुई।

भारत जोड़ो यात्रा 22 जनवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू में कठुआ जिले के हीरानगर से फिर से शुरू हुई। यह यात्रा शनिवार (21 जनवरी) को विराम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सुबह 7 बजे हीरानगर से यात्रा शुरू हुई। जिसमे जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में घुसने के ठीक एक किलोमीटर बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हो गई।
यात्रा के दौरान कई लोग राहुल के सुरक्षा घेरे में घुस गए। इसके बाद पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को एक कार में अनंतनाग ले गई। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा में ‘गंभीर’ चूक का आरोप लगाने के बाद शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
वेणुगोपाल ने राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर जताई नाराजगी
अनंतनाग में राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई। राहुल ने कहा- भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है ताकि हम यात्रा कर सकें। मेरी सुरक्षा में लोगों की सलाह को दरकिनार करना मेरे लिए मुश्किल था। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर नाराजगी जताई।
राजनीति अपनी जगह है पर कश्मीर घाटी में @RahulGandhi की सुरक्षा से खिलवाड़ करके सरकार ने अपने निम्नतम से भी निम्नतम स्तर का प्रदर्शन किया है।
भारत पहले ही इन्दिरा गांधी जी और राजीव गांधी जी को खो चुका है, किसी भी सरकार या प्रशासन को ऐसे मामलों पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 27, 2023
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर निशाना साधा। वेणुगोपाल ने सुरक्षा में सेंध के लिए पुलिस अधिकारियों और सीआरपीएफ कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 मिनट से यात्रा के साथ कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं था, यह एक गंभीर गलती है। राहुल और अन्य कार्यकर्ता बिना सुरक्षा के अपनी यात्रा पर आगे नहीं बढ़ सकते।
भारत पहले ही इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खो चुका है
सुरक्षा में चूक के कारण भारत जोड़ो यात्रा को शुक्रवार की शेष अवधि के लिए स्थगित किए जाने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी की सुरक्षा से खिलवाड़ कर सरकार ने अपने ‘निम्नतम स्तर’ का प्रदर्शन किया। रमेश ने एक ट्वीट में कहा, “भारत पहले ही इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खो चुका है, किसी भी सरकार या प्रशासन को ऐसे मामलों पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए।”
बता दें यह यह यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह गुरुवार रात पंजाब से जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुआ। 30 जनवरी को राहुल गांधी श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी के साथ यात्रा समाप्त होगी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर TWITTER, इंस्टाग्राम INSTAGRAM और यूट्यूब YOUTUBE पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।