Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट

देश के 15 वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है जिसमें कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक ले रहें हैं हिस्सा

राष्ट्रपति चुनाव में मतदान जारी ,पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट

देश के 15 वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है जिसमें कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक ले रहें हैं हिस्सा एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार है.जो एक आदिवासी परिवार से हैं 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिंहा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है ।

Related Articles

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया

गोवा के सीएम ने डाला वोट
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 100% वोटिंग होगी और हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू जी को ज्यादा से ज्यादा वोट मिलेंगे।

हेमा मालिनी ने किया मतदान
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

महाराष्ट्र के सीएम ने डाला अपना वोट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया वोट
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट दिया।

अमित शाह और नड्डा ने डाला वोट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

राजस्थान के सीएम ने किया मतदान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

 

गुजरात के सीएम ने डाला मतदान
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे चुनाव में अपना वोट डाला।

ओडिशा के सीएम ने किया मतदान
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कर दिया है।

 

 

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपना वोट डाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला।

पीएम मोदी ने किया मतदान
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस दौरान मतदान किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button