POLITICS: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच टूट रही पार्टी, आठ विधायक भाजपा में हुए शामिल !

जहां देश में एक तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

जहां देश में एक तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिससे गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में भाजपा के 20 विधायक हैं। वही, कांग्रेस के पास कुल 11 विधायक हैं। 8 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस के अब राज्य में तीन विधायक रह जाएंगे।

 

कांग्रेस छोडो, बीजेपी को जोड़ो’।

गोवा में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिगंबर कामत माइकल लोबो समेत आठ विधायक अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात भी की है। ये पहला मौका नहीं है जब गोवा कांग्रेस में फूट पड़ी है। इससे पहले, जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। पाला बदलने वाले विधायकों में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल थे। हालांकि, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कावलेकर समेत 6 बागी विधायकों को हार का सामना करना पड़ा था।बीजेपी जॉइन करने वाले विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस के लिए एक नया झटका

राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता देशभर में 150 दिन की 3570 किमी की यात्रा निकाल रहे हैं. यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। कांग्रेस को ये झटका ऐसे वक्त पर लगा, जब पार्टी शभर में खोई अपनी जमीन को तलाशने के लिए ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाल रही है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button