पांड्या-धोनी ने ‘काला चश्मा’ गाने पर किया डांस,वीडियो वायरल देखें !
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग-2023 (IPL-2023) की तैयारी में जुटे हुए हैं। धोनी का यह आईपीएल...
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग-2023 (IPL-2023) की तैयारी में जुटे हुए हैं। धोनी का यह आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है, लेकिन इस बीच कैप्टन कूल की मस्ती जारी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
धोनी और पांड्या का ये वीडियो…
धोनी और पांड्या का ये वीडियो दुबई में हुई एक बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। यहां बॉलीवुड रैपर बादशाह अपना पॉपुलर गाना ‘काला चश्मा’ गाते नजर आ रहे हैं, जिसके साथ धोनी, पांड्या, क्रुणाल पांड्या और इशान किशन समेत कई और लोग डांस कर रहे हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर वापसी कर रहे हैं, जहां टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में सीरीज 1-0 से जीती थी।
Ms Dhoni with Hardik Pandya are enjoying birthday party in Dubai ft. Badshah 🎉🎈❤️#MSDhoni #HardikPandya #Badshah pic.twitter.com/ak8oB8j5Xr
— MS Dhoni 7781 #TataIPL #ChennaiSuperKings (@msdhoni_7781) November 27, 2022
पांड्या अभी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं। इस पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एमएस धोनी, इशान किशन, हार्दिक पांड्या और अन्य खिलाड़ी डांस करते नजर आ रहे हैं. पूर्व कप्तान एमएस धोनी का ये अंदाज फैन्स ने पहली बार देखा है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी…
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी अब आईपीएल 2023 में नजर आएंगे। आईपीएल 2023 की नीलामी दिसंबर में होनी है, जबकि आईपीएल मार्च-अप्रैल में हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बतौर खिलाड़ी यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है. धोनी पहले ही कह चुके हैं कि वह आखिरी टी20 मैच चेन्नई में खेलेंगे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।