Mainpuri By Election 2022: मैनपुरी उपचुनाव में ओपी राजभर को लगा तगड़ा झटका, वोटिंग से पहले ही नामांकन निरस्त !

मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर उपचुनाव (By-Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर उपचुनाव (By-Election) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए सियासी जंग (Political War) शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि इस उपचुनाव से पहले ही ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को बड़ा झटका लगा है।

मैनपुरी उपचुनाव में ओपी राजभर को बड़ा झटका

इस सिलसिले में सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी (Suheldev Bhartiya Samajwadi Party) से उम्मीदवार रमाकांत कश्यप का नामांकन खारिज कर दिया गया है। बताया जा रहा है, नेताजी की सीट पर समाजवादी पार्टी से जहां डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। वहीं बीजेपी ने रघुराज सिंह (Raghuraj Singh of BJP) को चुनावी मैदान में उतारा है।

मुख्य सूचना

  • मैनपुरी उपचुनाव के लिए हुए 13 नामांकन, 6 वैध, 7 के नामांकन खारिज कर दिया गया है।
  • मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
  • इनमें से 7 को निरस्त कर दिया गया है, जबकि 6 पत्र वैध पाए गए हैं।
  • नामाकंन वापसी की तारीख 21 नवंबर है।
  • 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई।
  • उम्मीदवार 21 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।
  • सीट पर 5 दिसंबर को चुनाव होगा।
  • 8 दिसंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी।

6 वैध नामांकन

  • भूपेंद्र धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी।
  • प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल।
  • डिंपल यादव, सपा।
  • रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा।
  • सुषमा देवी, निर्दलीय।
  • सुरेश चंद्र, निर्दलीय।

7 नामांकन निरस्त

  • उर्मिला भारती, वोटर्स पार्टी इंटनरेशनल।
  • कपिंजल, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी।
  • सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी।
  • रमाकांत कश्यप, सुभासपा।
  • रामकुमार, निर्दलीय।
  • महेश चंद्र शर्मा, निर्दलीय।
  • विद्यावती, निर्दलीय।

 

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button