अब उत्तर प्रदेश में ही नहीं मध्य प्रदेश में भी मदरसों में होगा “जन गण मन” !

उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में गुरुवार से राष्ट्रगान "जन गण मन" गाना अनिवार्य कर दिया गया है। अब मध्य प्रदेश भी होगा आदेश।

उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में भी मदरसों में पड़े से पहले राष्ट्र गान होगा। मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य भर के सभी मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य कर सकती है। इस बात का संकेत मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को दिया और उन्होंने कहा कि ,राज्य में भी इसी तरह के कदम पर विचार किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने कहा:
पत्रकारों से बात करते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि, राष्ट्रगान हर जगह गाया जाना चाहिए। यह अच्छी बात है। यह एक राष्ट्रगान है और इसे हर जगह गाया जा सकता है।” वही मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि, देश भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में ‘जन गण मन’ का पाठ किया जाना चाहिए।

बता दें, उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में गुरुवार से राष्ट्रगान “जन गण मन” गाना अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार ने 9 मई को सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को आदेश जारी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button