” उत्तराखंड में कोई ऐसा व्यक्ति ना आए जिससे यहां की स्थिति खराब हो ” – सीएम पुष्कर सिंह धामी
आज प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब देते हुए कहा कि हमारा प्रदेश शांत रहना चाहिए और प्रदेश की धर्म संस्कृति बची रहनी चाहिए
यूपी के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में 3 मई से चार धाम यात्रा ( journey ) शुरू होने वाली है। तो वहीं इस यात्रा के शुरू होने से पहले ही कई हिन्दू धार्मिक संगठनो के द्वारा उत्तराखंड सीएम से यात्रा में सभी गैर हिंदुओं को प्रवेश पर रोक लगाने की मांग कर रहे है। जिसपर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश शांत रहना चाहिए और प्रदेश की धर्म संस्कृति बची रहनी चाहिए।
यहां की स्थिति खराब हो
साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर से एक अभियान चलाएगी। जिन लोगों का यहां ठीक प्रकार से वेरिफिकेशन नहीं है। उन सभी का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा कि उत्तराखंड में कोई ऐसा व्यक्ति ना आए जिससे यहां की स्थिति खराब हो।
मार्ग पर तेजी से विशेष समुदाय की आबादी बढ़ रही
आपको बता दें कुछ समय पहले जनसांख्यिकीय बदलाव (डेमोग्राफिक चेंज) को लेकर एक रिपोर्ट आई थी। जिसमें कहा गया था कि उत्तराखंड के चार धाम यात्रा वाले मार्ग पर तेजी से विशेष समुदाय की आबादी बढ़ रही है। जिसके बाद कुछ लोग इसे स्वाभाविक नहीं मान रहे हैं।