SPORTS: नीरज चोपड़ा ने अपनी बेशकीमती चीज की दान, जिसकी वजह से उन्हें मिला था सम्मान !
भारत को नई पहचान दिलाने वाले नीरज चोपड़ा फिर एक बार चर्चा का विषय बन गए है। टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड, और वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल सहित कई जगह इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने अपनी सबसे खास चीज दान में दे दी है।
भारत को नई पहचान दिलाने वाले नीरज चोपड़ा फिर एक बार चर्चा का विषय बन गए है। टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड, और वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल सहित कई जगह इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने अपनी सबसे खास चीज दान में दे दी है। नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक में जिस भाले से गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था,उसी भाले को उन्होंने ओलिंपिक म्यूजियम को डोनेट कर दिया।
शनिवार को संग्रहालय को दिया उपहार
नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलिंपिक में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बने थे। बता दें नीरज ने अपना सबसे बेशकीमती भाला शनिवार को ओलंपिक संग्रहालय को उपहार में दे दिया। नीरज ने भाला फेक स्पर्धा में 87.58 मीटर की दूरी के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। वहीं इस संग्रहालय की बात करे तो अब तक संग्रहालय में 120 वर्षों का समृद्ध संग्रह है ,जिसमें भारत को पहला स्वर्ण दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा की 2008 बीजिंग ओलंपिक में पदक जीतने वाली राइफल भी शामिल है।
हाल ही में फिर कराया देश को गर्व
24 साल के नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को एक बार फिर देश के नाम इतिहास रच दिया। आपको बता दें, नीरज डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। वहीं इसी के साथ ही नीरज सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में डायमंड लीग के फाइनल में भी पहुंच गए हैं. नीरज यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय है साथ ही नीरज ने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।