देशभर में दिखा कुदरत का कोहराम !

इसके चलते दिल्ली के पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात आज सुबह 6 बजे उत्तर रेलवे की तरफ से पुराने यमुना पुल को बंद करने के निर्देश दिए गए बारिश और यमुना के बढ़े जलस्तर को देखते हुए उत्तर रेलवे की तरफ यह फैसला लिया गया है। 

देश भर इन दिनों कुदरत का कोहराम देखने को मिल रहा है भारी बारिश के चलते उत्तरी राज्यों में काफी उथल पुथल मच गई है। वही हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर ,उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, और दिल्ली जैसे खास राज्य में इस वक्त मौत का कुआ बन गया है। विभिन्न राज्यों में 46 से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है तो वही हिमाचल में 20 लोग की मौत हो गयी तो वही अगर बात करे उत्तर प्रदेश की तो वर्षाजनित हादसे में 10 लोगो के मौत हो गए।

Cloud Burst In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर, नदियों के  पास स्थित गांवों

8 राज्यों में बरिश का कहर जारी हुआ हाई अलर्ट

इस बारिश ने मानो उत्तरी राज्यों की खुशियां छीन ली हो तो वही इस बारिश के चलते हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान को पार कर गया है। इसके चलते दिल्ली के पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात आज सुबह 6 बजे उत्तर रेलवे की तरफ से पुराने यमुना पुल को बंद करने के निर्देश दिए गए बारिश और यमुना के बढ़े जलस्तर को देखते हुए उत्तर रेलवे की तरफ यह फैसला लिया गया है।

Himachal pradesh: कुल्लू, चंबा, मंडी... हिमाचल प्रदेश में बारिश से हाहाकार,  देखें रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें - cloudburst in kullu himachal  pradesh rain washed away many ...

पुराने यमुना पुल को बंद करने के निर्देश

वहीं आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जलस्तर 205.5 मीटर तक बढ़ने की आशंका को देखते हुए पहले ही पुराने यमुना पुल को बंद कर दिया गया। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने की वजह से यमुना किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस समस्या का समाधान निकालते हुए दिल्ली के मुखमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के बढ़ते स्तर पर चर्चा के लिए एक हाईलेवल बैठक के बाद कहा था कि दिल्ली सरकार हर स्तिथि से निपटने के लिए तैयार है जरूरत पड़ने पर राहत शिविरों में स्थांतरित करने के किए 41,000 लोगो की पहचान की गई है। अब सीएम अरविंद केजरीवाल खुद स्थितियों पर नजर रखेंगे।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button