M S Dhoni ने भारत में लॉन्च किया ओरियो बिस्कुट, world Cup से बताया सीधा कनेक्शन!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 25 सितंबर दिन रविवार को एक बड़ा ऐलान किया। दरअसल धोनी ने भारत में ओरियो बिस्कुट (OREO) लॉन्च किया है....

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 25 सितंबर दिन रविवार को एक बड़ा ऐलान किया। दरअसल धोनी ने भारत में ओरियो बिस्कुट (OREO) लॉन्च किया है। इसके साथ ही कैप्टन कूल ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 से अपने कनेक्शन के बारे में भी बताया है। धोनी ने शनिवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक मैसेज पोस्ट किया जिसमें कहा गया कि वह 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर एक रोमांचक समाचार साझा करेंगे।

IPL से सन्यास की अटकलों पर लगाया विराम

धोनी के इस ऐलान की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई थी। और फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे थे। कई फैंस तो धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की बात भी करने लगे। लेकिन, अब इस खबर ने पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को राहत दी होगी। फिलहाल एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की अटकलों पर विराम लग गया है।

World Cup का Oreo कनेक्शन

एमएस धोनी ने लाइव आकर कहा है कि इस बार ओरियो हमें कप दिला सकता है। ओरियो (Oreo) को साल 2011 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने से पहले लॉन्च किया गया था। अगर ओरियो दोबारा लॉन्च हुआ तो इस साल भारत की जीत होगी। अब कनेक्शन साफ हो गया है। आइए ओरियो को फिर से लॉन्च करें। भारत में पहली बार ओरियो पेश कर रहा हूं। मैं 2011 को फिर से ला रहा हूं। इतिहास बनाने और उसे दोहराने के लिए आपको भी आगे आना चाहिए।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button