Har Ghar Tiranga Abhiyan: मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, बदली अपनी Twitter DP !

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पीएम मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान को बढ़ावा देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर तिरंगे की DP लगाई, और एक वीडियो साझा किया जिसमे RSS के संघ प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा फहराते हुए देखा जा सकता है। 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने पीएम मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर तिरंगे की DP (Display Picture) लगाई, और एक वीडियो साझा किया जिसमे RSS के संघ प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा फहराते हुए देखा जा सकता है।

RSS ने किया तिरंगा फहराने का आग्रह !

RSS ने ट्वीट करते हुए कहा कि “स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएँ। हर घर तिरंगा फहराएँ। राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएँ।” आपको बता दें कि देश स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने 31 जुलाई को सभी से अपनी डीपी पर तिरंगा लगाने की अपील की थी। इसके बाद भी जब RSS और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपनी डीपी नहीं बदली तो विपक्ष ने RSS और भागवत पर निशाना साधा था। लेकिन अब RSS और मोहन भागवत ने ट्विटर की डीपी बदल कर तिरंगे की तस्वीर लगा दी है।

Related Articles

कांग्रेस का बीजेपी पर वार !

तिरंगा अभियान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने राजस्थान कांग्रेस सेवादल के एक ट्वीट को री-ट्वीट किया जिसमे लिखा था कि “वो लोग जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को धोखा दिया। जिन्होंने हमारे देश को धोखा दिया। जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम और भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया। जिन्होंने अंग्रेजों के लिए काम किया। जिन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगी, आज वे हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बेच रहे हैं। तिरंगा बेचो पार्टी।”

गृह मंत्री ने लहराया तिरंगा !

आपको बता दें कि आज से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह भी आज अपने घर की छत से तिरंगा लहराते नजर आए। उनके साथ पत्नी सोनल भी नज़र आयी। वहीं दूसरी ओर देशभर में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button