मौसम विभाग ने दी जानकारी, आखिर कब मिलेगी चिलचिलाती धूप से राहत ?

वहीं इस गर्मी से आने वाले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव भी नहीं होने वाला

देश में पड़ रही भीषण गर्मी ( scorching heat ) लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जून माह में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। और लोगों को घर से बाहर न निकलने को मजबूर कर रखा है। वहीं मौसम विभाग की माने तो फ़िलहाल इस चिलचिलाती धूप से कोई राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है।

आंधी और बारिश के बाद मिली राहत अब पूरी तरह खत्म

मौसम विभाग की मानें तो अभी मानसून देश के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बना हुआ है। तो वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में हीट वेव के साथ लू चलने की संभावना जताई जा रही है। बीते हफ्तों में आंधी और बारिश के बाद मिली राहत अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री को पार

दिल्ली और उत्तर पूर्वी इलाकों के कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री को पार कर गया है। वहीं इस गर्मी से आने वाले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव भी नहीं होने वाला है।

भीषण गर्मी के साथ लू का सामना करना पड़ रहा

मौसम विभाग ने कहा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के नौगांव में रविवार को पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच, कम से कम 16 कस्बों और शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया।

मध्य भारत के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं

उत्तर प्रदेश के बांदा और राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8 डिग्री सेल्सियस और 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में मध्य भारत के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद पारा दो से तीन डिग्री नीचे जाने की संभावना है।

10 जून से प्री-मानसून गतिविधि देखी जा सकती है

इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे उत्तर-पूर्वी भारत के साथ-साथ असम-मेघालय में सक्रिय रहता है। इन इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 10 जून से प्री-मानसून गतिविधि देखी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतम राजधानी में शनिवार तक तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button