टाटा स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, CM ने कही ये बात ….

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि RMM, सिंटर प्लांट वन और टू में भगदड़ मच गई। सारे कर्मचारियों को आपात हालात में बाहर निकाला गया जहां से उनको सुरक्षित स्थान ले जाया गया।

झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा। प्लांट में ब्लास्ट के बाद अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि, यह आग सुबह लगभग सुबह करीब 10.20 बजे लगी थी। कंपनी के अधिकारी के अनुसार, टाटा स्टील प्लांट में शनिवार को गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि विस्फोट सुबह करीब 10.20 बजे हुआ और घायल कर्मचारियों को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्टील निर्माता ने बताया की, “हम सूचित करना चाहते हैं कि आज सुबह करीब 10:20 बजे जमशेदपुर वर्क्स में कोक प्लांट की बैटरी 6 में विस्फोट की आवाज आई। उस वक़्त, बैटरी 6 चालू नहीं है और इसे खत्म करने की प्रक्रिया चल रही है।” जमशेदपुर में कंपनी के प्लांट के अंदर खराब हुई बैटरी 6 में खराब गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से तीन कर्मचारी घायल हो गए। इस विस्फोट से कर्मचारियों में दहशत फैल गई और वे इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने कहा कि हाथापाई में जमीन पर गिरने से एक कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गया।

बता दें, ब्लास्ट इतना जोरदार था कि RMM, सिंटर प्लांट वन और टू में भगदड़ मच गई। सारे कर्मचारियों को आपात हालात में बाहर निकाला गया जहां से उनको सुरक्षित स्थान ले जाया गया। उधर, आग पर काबू पाने के लिए दमकलों को बुलाया गया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस ब्लास्ट सुचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश जारी करते हुए ट्वीट पर कहा कि, जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है. जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज के लिए कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button