Manoj Tiwari ने रामभक्तों को दिया तोहफा , हुआ नया गाना रिलीज़ !

सांसद और गायक मनोज तिवारी का एक और भजन रिलीज किया गया है, इसके बोल हैं वो हैं राम यह गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। 

अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज है ,इस दिन भक्तों की करीब 500 सालों की तपस्या पूरी होने वाली है। इसी दिन अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी को लेकर राम भजन भी रिलीज किए जा रहे हैं | इसी क्रम में सांसद और गायक मनोज तिवारी का एक और भजन रिलीज किया गया है, इसके बोल हैं वो हैं राम यह गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है।

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले Manoj Tiwari ने रिलीज  किया ये राम भजन, देखें वीडियो

मनोज तिवारी ने राम भक्तों को दिया तोहफा

मनोज तिवारी एक भोजपुरी एक्टर और सिंगर हैं और साथ ही वो भाजपा के बड़े नेता भी हैं। उनके गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। अब उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम भक्तों को एक तोहफा दिया है। उनका गाना ‘वो हैं राम’ रिलीज हो गया है। इस गाने में मनोज तिवारी भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। बता दें कि वो हैं राम’ के लिरिक्स संतोष कुमार ने लिखे हैं। मनोज तिवारी का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अबतक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

BJP MP Manoj Tiwari Releases Bhajan On Lord Ram

भोजपुरी इंडस्ट्री को बढ़ाने में की काफी मेहनत

मनोज तिवारी भोजपुरी के बड़े स्टार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। इससे पहले मनोज तिवारी का एक और भजन रिलीज किया जा चुका है ,जिसके बोल हैं ‘राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे’। 9 दिन पहले रिलीज हुए इस भजन को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं बताते चलें कि मनोज तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री को बढ़ाने में काफी मेहनत की है। मनोज तिवारी ने बॉलीवुड में गाने गाए हैं। भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी राजनीति में काफी एक्टिव हैं। वो भाजपा के सांसद हैं। मनोज तिवारी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं वो हर मुद्दे पर अपनी राय देते हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button