Pregnancy की झूठी खबरों पर भड़कीं Malaika Arora, सोशल मीडिया पर दिया ऐसा रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा रिएक्शन ऑन फेक प्रेग्नेंसी: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है, जिस पर अब एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है, जिस पर अब एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है। कुछ समय पहले मलाइका के मां बनने पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने मीडिया को जमकर खरी खोटी सुनाई थी।

अर्जुन के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं मलाइका?

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस, डांसर और फैशन दीवा मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मलाइका अर्जुन के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं, जिसने मीडिया में सनसनी मचा दी थी। सोशल मीडिया पर भी मलाइका की बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ पहली प्रेग्नेंसी को लेकर नेटिजन्स चौंक गए थे। हालांकि अब एक्ट्रेस ने खुद इस खबर को झूठा करार देते हुए अपना जवाब दिया है।

मलाइका ने अपनी प्रेग्नेंसी की झूठी खबरें छापने के लिए वेबसाइट को जमकर लताड़ लगाई और इसे बेहद खराब हरकत बताया। अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर अर्जुन कपूर की प्रतिक्रिया की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “यह बहुत ही ‘घृणित’ और शर्मनाक है।”

खबर सुनते ही अर्जुन कपूर आगबबूला हो गए

मलाइका से पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी इस खबर को बकवास बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “यह बहुत ही गिरा हुआ कृत्य है। ऐसी खबरें लगातार लिखी जा रही हैं, हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह मीडिया में फैलकर सच्चाई का हिस्सा बन जाती है। अर्जुन ने इस तरह की खबरों को असंवेदनशील बताते हुए कहा, ‘आप हमारी निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत कीजिए।”

दरअसल, हाल ही में एक न्यूज पोर्टल पर खबर छपी थी जिसमें बताया गया था कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं। वह अर्जुन कपूर के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं, जिसके बाद इस कपल को अपना बयान जारी करना पड़ा। बता दें, पति अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद शुरुआत में मलाइका और अर्जुन को काफी ट्रोल भी किया गया।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button