Uttar Pradesh: रक्षामंत्री राजनाथ ने कल्याण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- उनका रिश्ता बड़े भाई जैसा !

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा लखनऊ के लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के सामने बने झंडी पार्क की भूमिगत पार्किंग के प्रवेश द्वार पर लगाई गई है।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा लखनऊ के लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के सामने बने झंडी पार्क की भूमिगत पार्किंग के प्रवेश द्वार पर लगाई गई है। यह शहर की दूसरी ऐसी प्रतिमा है जो इस साल पर्किंग स्थल पर लगाई गई है।

राजनाथ ने कल्याण सिंह को बताया बड़ा भाई !

प्रतिमा के अनावरण के बाद रक्षामंत्री राजनाथ ने अपने भाषण में कहा कि हमारा और उनका (कल्याण सिंह) रिश्ता बड़े बाई और छोटे भाई का रहा और मुझे उनका अत्यधिक स्नेह प्राप्त हुआ। राजनाथ ने कहा, 1977 में वो स्वास्थ्य मंत्री थे और स्वास्थ्य मंत्री के रूप उन्होंने जिस प्रकार से भूमिका निभाई थी तो उस समय मंत्रिमंडल में सर्वाधिक लोकप्रिय मंत्री अगर कोई था तो वो कल्याण सिंह थे।

Related Articles

12 फिट ऊंची है प्रतिमा !

दिवंगत भाजपा नेता कल्याण सिंह की प्रतिमा 12 फिट ऊंची है और कांसे की बनी है। इसका वजन 12 कुंतल है। शनिवार देर रात तक उनकी प्रतिमा को लगाने का काम चलता रहा, क्योंकि बीती 24 अगस्त को ही जगह तय की जा सकी थी। एक हफ्ते पहले गोमतीनगर के 1090 चौराहे के पास प्रतिमा लगाने के लिए जगह तय की गई थी, मगर बात नहीं बनी।

हजरतगंज में भी प्रतिमा लगाने में हुई मुश्किल !

हजरतगंज की जनपथ मार्केट के त्रिलोकनाथ रोड की ओर वाले गेट के किनारे प्रतिमा लगाने का स्थान चिह्नित किया गया, मगर वहां पर भी व्यापारियों ने विरोध किया। अब भी इस बात की चर्चा हो रही है कि प्रतिमा लगाने की जगह सही नहीं है। जहां पर प्रतिमा लगाई गई है, उसके नीचे नाला है और वह सड़क के पास है। ऐसे में वहां पर भी आयोजन को लेकर लोग इकठ्ठा होंगे तो सड़क जाम होने की संभावना है। यह भी कहा जा रहा कि प्रतिमा लगने के बाद वहां पर लोग GPO की तरह धरना स्थल न बना लें।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button