Karnataka: भाजपा विधायक ने की महिला से बदसलूकी, सरकारी काम में बाधा डालने का लगाया आरोप !

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक महिला के साथ भाजपा विधायक की बदसलूकी का मामला सामने आ रहा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में भाजपा के सीनियर MLA अरविंद लिंबावली एक महिला को डांटते और गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक महिला के साथ भाजपा विधायक की बदसलूकी का मामला सामने आ रहा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में भाजपा के सीनियर MLA अरविंद लिंबावली एक महिला को डांटते और गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बिल्डिंग की दीवार गिराने के खिलाफ विधायक से शिकायत करने पहुंची थी। इस दौरान महिला ने विधायक को एक आवेदन सौंपने की कोशिश की। लेकिन विधायक भड़क गए और महिला के हाथ से आवेदन छीन लिया।

महिला के खिलाफ दर्ज हुई FIR !

विधायक लिंबावली ने पुलिस से महिला को हिरासत में लेने के लिए कहा। जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। वहीं, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में महिला के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई। यह घटना शुक्रवार की है जब विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र महादेवपुर के राजकालू इलाके का जायजा लेने पहुंचे थे। इस इलाके में एक हफ्ते पहले हुई भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ है।

Related Articles

karnataka bjp mla arvind limbavali abused and misbehaved with woman video  viral smb | Karnataka: शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ BJP विधायक अरविंद  लिंबावली ने की बदसलूकी, VIDEO हुआ वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना !

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शनिवार को लिंबावली के व्यवहार की निंदा की और कहा कि वह विधायक बनने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार सत्ता में नहीं रह सकती।

Karnataka Congress chief D K Shivakumar slaps a man trying to put his hand  on his shoulder - India Hindi News - डीके शिवकुमार ने सरेआम व्यक्ति को मारा  थप्पड़, कंधे पर

लिंबावली ने कांग्रेस को दिया जवाब !

लिंबावली ने कांग्रेस के आरोप का जवाब देते हुए कहा, मैं माफी मांगने के लिए तैयार हूं। लेकिन आपकी पार्टी की कार्यकर्ता रूथ सगई मैरी ने कई साल तक राज नहर पर कब्जा किया है और लोगों को परेशान किया है। उनसे कहिए कि इस जगह को खाली कर दें। साथ ही उन्होंने इलाके में जलभराव की तस्वीरे भी शेयर की।

अवैध निर्माण का है आरोप !

बेंगलुरु वॉटर सप्लाई बोर्ड एंड सीवरेज बोर्ड ने मैरी की कमर्शियल बिल्डिंग की दीवार को गिरा दिया। आरोप यह था कि यह अवैध निर्माण है और नहर की जमीन पर बनाई गई है। महिला का कहना है कि उन्होंने सरकारी सर्वेयर से सर्वे करवाकर और विभाग से मंजूरी लेकर दीवार बनाई थी। सोमवार को हुई बारिश के चलते महादेवपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पानी भर गया है। गुरुवार दोपहर को विधायक ने नल्लूरहल्ली में अतिक्रमण वाली जगह का दौरा किया। जिसके बाद राज नहर से सटे बिल्डिंग के एक हिस्से को बुलडोजर से तोड़ दिया गया था।

जेल में डालने की दी धमकी !

महिला कार्यकर्ता ने कहा कि विधायक लिंबावली ने पुलिस को मुझे जेल में डालने की धमकी दी। उन्होंने मुझसे कहा, क्या आपके पास कोई आदर और सम्मान है? आप जमीन पर कब्जा करती हैं और अब मेरे सामने आ गईं। उन्होंने कहा, पुलिस मुझे थाने ले गई और मुझे वहीं बैठा दिया। महिला ने बताया कि 1971 में बनी उनकी संपत्ति को BBMP डिमोलिश करने की कोशिश कर रही है। चाहे जो भी समस्या हो, विधायक को पब्लिक प्लेस पर एक महिला के साथ ठीक से व्यवहार कर सकते थे।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button