#Kanpur: बजरंग दल का नेता हुआ गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना !

कानपुर में देर रात सोमवार को बजरंग दल के छात्र प्रमुख प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला को काकादेव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रिंस पर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है।

कानपुर में देर रात सोमवार को बजरंग दल के छात्र प्रमुख प्रिंस श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस लाला को काकादेव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रिंस पर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। पीड़ित युवती ने मामले में FIR दर्ज कराई है। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद बजरंग दाल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया और पुलिस से झड़प भी की। कार्यकर्ताओं ने प्रिंस को छोड़ने की मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि सर्किल फोर्स के साथ RRF लगानी पड़ी। उसके बाद जाकर कहीं मामले को काबू में किया गया।

अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल !

कानपुर के विजय नगर में रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि पनकी-रतनपुर की रहने वाली ऋतिका नाम की लड़की से उसकी दोस्ती थी। इसके चलते उसका ऋतिका से मिलना जुलना लगा रहता था। ऋतिका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड प्रिंस श्रीवास्तव के साथ साजिश रची। प्रिंस ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बदले में ऋतिका और प्रिंस आए दिन रुपए मांगा करते थे। विरोध करने पर ऋतिका ने पीटा भी था। इस सबसे परेशान होकर युवती ने 6 अगस्त को काकादेव थाने में मारपीट, रंगदारी, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में ऋतिका और प्रिंस के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

Related Articles

सोमवार देर रात को पुलिस और बजरंग दल के पदाधिकारियों में जमकर हुई नोकझोंक।

सैकड़ो की तादात में थाने पहुंचे कार्यकर्ता !

काकादेव पुलिस ने सोमवार रात प्रिंस श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। प्रिंस मौजूदा समय में बजरंग दल में छात्र प्रमुख है। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता काकादेव थाने पहुंच गए। प्रिंस को छोड़ने की मांग को लेकर काकादेव थाने में उन्होंने जमकर हंगामा भी किया।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का थाने पर हंगामा, कोतवाल का तबादला

पुलिस के समझने पर भी नहीं समझे कार्यकर्ता !

पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद भी कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। वह सड़क पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इधर, जो फोर्स कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लगाई गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से बदतमीज़ी की और उन्हें गालियां  भी दी। पुलिस कर्मी इसके फिर भी उन्हें समझाते रहे। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रिंस को तत्काल रिहा कर दिया जाए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि युवती की तहरीर पर FIR दर्ज हो चुकी है।

Kanpur News

कार्यकर्ताओं ने दी धमकी !

काकादेव थाने के बाहर SP स्वरूप नगर और काकादेव थाना प्रभारी से बजरंग दल के पदाधिकारियों की जमकर झड़प हुई। उन्होंने धमकी दी कि मंगलवार को मोहर्रम है। अगर प्रिंस को नहीं छोड़ा गया, तो शहर का माहौल बिगड़ सकता है। इसके बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button