Jharkhand: विधानसभा में विश्वास मत पेश करेगी सोरेन सरकार, भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन !

झारखंड में सियासी हलचल के बीच सीएम हेमंत सोरेन आज यानी सोमवार को अपना विश्वास मत पेश करेंगे। इसी के चलते सोमवार को विधानसभा का एक  दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है।

झारखंड में सियासी हलचल के बीच सीएम हेमंत सोरेन आज यानी सोमवार को अपना विश्वास मत पेश करेंगे। इसी के चलते सोमवार को विधानसभा का एक  दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। 11 बजे से विधानसभा की कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं, भाजपा इस विश्वास मत के विरोध में नजर आएगी !

 छह दिन बाद लौटे विधायक !

बता दें कि UPA विधायक छह दिन बाद विशेष विमान से लौटे हैं। सीएम सोरेन के सभी विधायक पिछले मंगलवार को रायपुर गए थे। जहाँ उन्हें मेफेयर गोल्ड रिसॉर्ट में ठहराया गया था। यहां से सभी विधायक रविवार की शाम रांची लौटे। सभी विधायक सोमवार को विधानसभा पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री अपना विश्वास मत पेश करेंगे। इससे पहले रांची एयरपोर्ट पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर व सत्यानंद भोक्ता ने सभी का स्वागत किया। वहीं, सर्किट हाउस में इनके स्वागत में खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे।

Related Articles

Amid political uncertainty, Hemant Soren seeks to keep his flock together -  The Hindu

रांची लौट सकते हैं राज्यपाल !

राज्यपाल रमेश बैस अभी भी दिल्ली में ही हैं। माना यह जा रहा है कि राज्यपाल की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। हालांकि, उनके दिल्ली जाने का कारण स्पष्ट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक रांची लौटने के बाद ही सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर राज्यपाल का फैसला सार्वजनिक होगा। मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल बैस मंगलवार को रांची लौट सकते हैं। उनके फैसले का सभी को इंतजार रहेगा।

jharkhand politics news ramesh bais went to delhi pundits are considering a  political tour srn | Jharkhand: राज्यपाल रमेश बैस गये दिल्ली, राजनीतिक  पंडित मान रहे हैं सियासी दौरा, राजभवन पर ...

सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जो जाल हमारे लिए बुना जा रहा है, उसमें विपक्ष खुद फंसेगा। पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर रविवार को कई संगठनों और पुलिस जवानों ने सीएम आवास पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस मौके पर सीएम सोरेन ने सभी को संबोधित किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि विपक्ष जो जाल बिछा रहा है, उसे कुतर दिया जाएगा। हमारे लिए बिछाए जाल में विपक्ष खुद फंस जाएगा। उन्होंने कहा विपक्ष के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ सरकार को ऐन-केन-प्रकारेण हटाने में व्यस्त है।

Not just disqualification, a poll ban' — why Jharkhand governor's holding  up Soren verdict

भाजपा करेगी विश्वास मत का विरोध !

भारतीय जनता पार्टी ने विशेष सत्र को लेकर रविवार को खास रणनीति बनायी है। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह तय किया गया कि भाजपा सदन में विश्वास मत का विरोध करेगी। बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विश्वास मत के लिए विधानसभा का सत्र बुलाना समझ से परे है। वही पार्टी के मुख्य सचेतक विरंची नारायण का कहना है कि विश्वासमत के नाम पर सरकार जनता को भ्रम में डाल रहे हैं।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button