“पुरानी सरकारों में मछुआ समाज के साथ भेदभाव किया”- डॉ. संजय निषाद

मंगलवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉ संजय कुमार निषाद दिल्ली प्रवास पर रहें।

मंत्री बनने के बाद डॉ संजय निषाद इन दिनों काफी एक्टिव है चाहे वो मतस्य विभाग को बढ़ावा देने की बात हो या मुलाकात का सिलसिला। इसी बीच डॉ संजय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से प्रदेश में मछुआ समाज कल्याण समेत कई मुद्दों पर विशेष वार्ता और साथ ही राज्य में मत्स्य व्यवसाय को मिलने वाली सब्सिडी पर वार्ता करने पहुंच गए।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया उच्च दायित्व:

बता दें, मंगलवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉ संजय कुमार निषाद दिल्ली प्रवास पर रहें। मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी, केंद्रीय मत्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला से शिष्टाचार मुलाकात हुई। डॉ निषाद ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, गरीब मछुआ समाज मे जन्मे व्यक्ति को उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च दायित्व देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जिसका आभार व्यक्त करने वह दिल्ली दौरे पर आए।

मछुआ समाज के साथ भेदभाव:

डॉ निषाद ने बताया कि पूर्व की सरकारों में मछुआ समाज के साथ कितना भेदभाव किया वो आज मंत्रालय में रखी फ़ाइल बताती हैं। उन्होंने कहा केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया है कि केंद्र और राज्य की मिलने वाली लाभकारी योजनाओ को लाभ मछुआ समाज को मिल ही नही रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से प्रदेश में मछुआ समाज कल्याण समेत कई मुद्दों पर विशेष वार्ता की साथ ही राज्य में मत्स्य व्यवसाय को मिलने वाली सब्सिडी पर हुई वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में मत्स्य व्यवसाय पर मिलने वाली 60 फीसदी केंद्रीय सब्सडी का लाभ अलग से विशेष तौर पर मछुआ समाज को मिलने पर हुई सकारात्मक वार्ता, साथ ही मस्तय विभाग की योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को मिल सके उस पर भी वार्ता हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button