Congress: राहुल गांधी आज करेंगे गुजरात दौरा, बूथ स्तरीय सम्मेलन में भी होंगे शामिल !

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सोमवार को गुजरात में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे। वह यहां साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा में भी शामिल होंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सोमवार को गुजरात में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे। वह यहां साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा में भी शामिल होंगे। बता दें कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

परिवर्तन संकल्प सम्मेलन को करेंगे संबोधित !

पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी अहमदाबाद के साबरमती रीवरफ्रंट पर कांग्रेस के ‘बूथ योद्धाओं’ के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह बाद में साबरमती आश्रम जाएंगे, जहां वह एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेंगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले 10 मई को गुजरात का दौरा किया था।

Related Articles

राहुल की फिर फिसली जुबान, बोले- यूपीए सरकार में आटा 22 रुपये लीटर था अब 40  रुपये लीटर | TV9 Bharatvarsh

3,500 KM का सफर तय करेगी कांग्रेस !

पार्टी नेताओं ने बताया कि इस बार वह आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लामबंद करेंगे और पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। राहुल गांधी का गुजरात दौरा 7 सितंबर को पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने से 2 दिन पहले हो रहा है। यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और लगभग 150 दिनों की इस पदयात्रा में 3,500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा क्या है Route Map, Schedule पूरी  जानकारी

कोंग्रस 15 सितंबर तक जारी कर सकती है पहली उम्मीदवार सूची !

पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 3 महीने तक चलने वाले चुनाव प्रचार अभियान की तैयारी की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी इस दौरान प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य 15 सितंबर तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करना है।

Congress will take out India Jodo Yatra 3500 kms will be covered

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button