Neeraj Chopra: भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम लिया वापस।

स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने यूजीन ओरेगॉन में हाल ही में संपन्न विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में चोट लगने के कारण राष्ट्रमंडल खेल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है।

स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने यूजीन ओरेगॉन में हाल ही में संपन्न विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में चोट लगने के कारण राष्ट्रमंडल खेल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है। आपको बता दे उन्होंने इस आयोजन में विश्व में भारत का दूसरा पदक 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। आपको बता दे कि नीरज चोपड़ा 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज द्वारा उपलब्धि हासिल करने के बाद विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने।

जांघ में थोड़ी परेशानी महसूस होने के कारण गवाना पड़ा मौका

मीडिया से बातचीत के दौरान नीरज चोपड़ा ने कहा कि उन्हें चौथे थ्रो के बाद अपनी जांघ में थोड़ी परेशानी महसूस हुई, यह मेरे दिमाग में था, लेकिन मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मैं थ्रो कर सकूं। साथ ही नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 88.13 मीटर का थ्रो दर्ज कर रजत पदक हासिल किया। उसी के साथ ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.54 मीटर का थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया।सूत्रों के मुताबिक विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद,नीरज ने एक एमआरआई स्कैन कराया था, इसके आधार पर उनकी मेडिकल उन्हें एक महीने के आराम की सलाह दी थी।

नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के अरशद नदीम को फाइनल लिए बधाई दी।

जीत हासिल करने क बाद नीरज चोपड़ा ने मीडिया के द्वारा हुई कॉन्फ्रेंस में यह साझा किया कि उन्होंने प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद अरशद से बात कर उन्हें बधाई दी थी ,दरअसल पाकिस्तान के अरशद नदीम के कोहनी में समस्या होने के बाद उन्होंने 86 मीटर से अधिक भाला फेंक पांचवा स्थान प्राप्त किया।

उसी के साथ 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों के दौरान भी अरशद और नीरज की एक तस्वीर वायरल हुई थी जब दोनों पोडियम पर एक-दूसरे का अभिवादन कर रहे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button