# उम्मीदों को झटका : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का हिस्सा नहीं बनेंगे नीरज चोपड़ा !

वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले नीरज चोपड़ा ने देश को चाँदी दिलाई थी, देश को मेडल दिलाने वाले दूसरे भारतीय बने थे

भारत के लिए मंगलवार का दिन खेल के लिए मंगल लेकर नहीं आया। क्योंकि देश का नाम जैवलिन थॉर में सबसे ऊपर रखने वाले नीरज चोपड़ा बर्मिंघम कोम्मोंवेल्थ गेम्स 2022 का हिस्सा नहीं बनेंगे। इससे जरूर देशवासियों की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले नीरज चोपड़ा ने देश को चाँदी दिलाई थी।

ओलिंपिक असोसिएशन के महासचिव ने दी जानकारी

आपको बता दें 28 जुलाई से बर्मिंघम में CWG की शुरुआत होनी है। इसमें नीरज भारत की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे थे। ऐसे में एन मौके पर उनका चोटिल होकर टूर्नामेंट से बहार होना भारत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बात की जानकारी इंडियन ओलिंपिक असोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता ने दी है। जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा की नीरज चोपड़ा आगामी कॉमन वेल्थ गेम 2022 का हिस्सा नहीं होंगे। इसका कारण उनका विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल होना है।

मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका – नीरज

गौरतलब होकि वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल अपन इनाम करने वाले नीरज ने अपने बयान में कहा था कि मेरी शुरुवात अच्छी नहीं थी। लेकिन अपने चौथे राउंड में 88.13 मीटर का थ्रो करने के बाद अच्छा लगा। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद मुझे ग्रोइन में खिंचाव आ गया इसकी वजह से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका। जिसके बाद यहां ही भारतीय महकमे में डर का माहौल छा गया था।

2 दशक बाद नीरज ने फिर से देश का नाम रोशन किया

पता हो कि नीरज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद देश को मेडल दिलाने वाले दूसरे भारतीय बने है। वर्ष 2003 में अंजू ने ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया था। इसके लगभग 2 दशक बाद नीरज ने फिर से देश का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button