लोकसभा चुनाव में 14 में से 13 सीटों पर झारखंड में ‘INDIA’ गठबंधन को  मिलेगी जीत : हेमंत सोरेन

लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर राजनीति सियासत तेज है। जहां हर राजनीतिक दलों ने अपने स्तर से तैयार कर  शुरू कर दी है।

रांची:  लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर राजनीति सियासत तेज है। जहां हर राजनीतिक दलों ने अपने स्तर से तैयार कर  शुरू कर दी है। ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड राज्य के 14 में से 13 सीट पर इंडिया गठबंधन को जीत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी है और हमें उम्मीद है कि 14 में से 13 सीट पर जीत जरूर मिलेगी इसके लिए हमने तैयारी भी शुरू कर दी है।

भाजपा झूठे वादें करती है

वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा झूठे वादों के कारण जनता के सामने बेनकाब हो गई है और अगले साल लोकसभा चुनाव में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं।

कांग्रेस और JMM को एक-एक सीट मिली

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई है। उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए ईडी, सीबीआई, और कई केंद्रीय एजेंसी सहित सभी ताकतों का इस्तेमाल कर रही है। 2019 में भाजपा आजसू पार्टी गठबंधन ने झारखंड में 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीट जीतकर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस और JMM को एक-एक सीट मिली थी।

एनडीए  की उल्टी गिनती शुरू

हेमंत सोरेन ने कहा कि एनडीए के बाहर निकालने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के 30 दिसंबर के नतीजे इसे साबित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button