विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सम्पन्न की बैठक में आगे आने वाले कई वर्षों के कार्यों पर की गयी चर्चा, कई लोगों को मिले नए दायित्व !

आगे आने वाले कुछ महीनो में जहाँ देश में पांच राज्यों में एक तरफ विधानसभा चुनाव तो वहीं दूसरी तरफ अगले साल लोक सभा के चुनाव होने वाले है।

आगे आने वाले कुछ महीनो में जहाँ देश में पांच राज्यों में एक तरफ विधानसभा चुनाव तो वहीं दूसरी तरफ अगले साल लोक सभा के चुनाव होने वाले है। उसके पहले ही आरएसएस अपनी बड़ी रणनीतियों के तहत कई बड़े मुद्दों पर काम कर कर रहा है। जिसके चलते विश्व हिन्दू परिषद ( वि.हि.प ) की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक 24 जून 2023 से रायपुर में की गयी।

हितचिंतकों की संख्या 72 लाख से 1 करोड़ तक ले जाने हेतु योजना

जिसमे वि.हि.प के केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए त्रि-दिवसीय बैठक में संगठन की 2024 में होने वाली व्यापक कार्य-योजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की 24 से 26 जून तक माहेश्वरी भवन रायपुर में आयोजित इस बैठक में संगठन के दृढ़ीकरण व विस्तार के साथ हितचिंतकों की संख्या 72 लाख से 1 करोड़ तक ले जाने हेतु योजना बनेगी।

गौवंश को काटने का षडयन्त्र और हठ क्यों

इस पूरी वार्ता के मुख्य बिंदु की बात करे तो अगली आने वाली 29 जून को देश भर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसमें गौ हत्या को लेकर भी चर्चा की गयी। संघ का मानना है कि इस बार 29 जून को मनाए जाने वाले ईद- उल-जुहा पर भारत  में लाखों गौवंश को काटने के लिए उन्हें पहले से ही लाकर रखा गया है। साथ ही संघ का यह भी कहना है कि अन्य देशों में ईद पर गौवंश नहीं काटा जाता तो, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में ही गौवंश को काटने का षडयन्त्र और हठ क्यों किया जाता है?

इसके साथ ही रायपुर में हुई बैठक में अन्य विषयों पर मीडिया को रूबरू कराते हुए महासचिव मिलिंद परांडे ने कहा, विश्व हिंदू परिषद देशभर में सभी संतों की जन जागरण यात्रा शुरू करने जा रही है। इसके अलावा वीएचपी मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त कराने के लिए एक मॉड्यूल पर भी काम कर रही है। विहिप इसे उचित समय पर केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर सकती है। बैठक में वि.हि.प अध्यक्ष पदम् श्री डॉ. आर एन सिंह व केन्द्रीय कार्याध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आलोक कुमार के अतिरिक्त देश भर से लगभग 200 विहिप पदाधिकारी शामिल हुए।

साथ ही केंद्रीय बैठक रायपुर आरएसएस में अपना दायित्व निभा रहे अधिकारियों के विषय में बात करे तो अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ,पालक अधिकारी – सुरेश जी जोशी ( भैया जी जोशी ) ,केंद्रीय अध्यक्ष – डॉ. आर. एन. झा ( पद्मश्री ), केंद्रीय कार्याध्यक्ष – वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार, केंद्रीय संगठन महामंत्री – विनायक देशपांडे, केंद्रीय महामंत्री – मिलिन्द परांडे संकलन कर्ता – डॉ. ब्रिजेश कुन्तल ( दिल्ली )

जिसके बाद संघ में केंद्रीय बैठक रायपुर में दायित्व घोषित किये

 

  • मुकेश जी – काशी प्रांत संगठन मंत्री से अवध और कानपुर प्रांत के समरसता प्रमुख – केन्द्र अयोध्या
  • नितिनजी – सह संगठन मंत्री से काशी प्रांत संगठन मंत्री
  •  परमेश्वर जी – गोरक्ष प्रांत से कानपुर प्रांत संगठन मंत्री
  •  सोहन जी विश्वकर्मा – भोपाल क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख
  • विनोद जी शर्मा – मालवा प्रांत मंत्री।
  • राजेश कुमार जी – ब्रज प्रांत संगठन मंत्री
  •  आर्येन्द्र जी – संघ योजना में
  •  अम्बरीष जी और दिनेश जी उपाध्याय- सह मंत्री से केन्द्रीय मंत्री
  •  राजेन्द्र फोगाट जी – घर में रहेंगे, काम बाद में विचार करेंगे।
  •  सपन दा – केंद्रीय सह मंत्री – केंद्रीय सह सेवा प्रमुख
  • कामेश्वर चौपाल जी – केंद्रीय उपाध्यक्ष
  •  रविदेव आनंद जी – केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य।
  • विजय पाल जी – पंजाब से उत्तर एवं दक्षिण बिहार धर्म प्रसार प्रमुख
  •  पिंकी पवार दीदी भोपाल क्षेत्र सह संयोजिका ( दुर्गावाहिनी )
  •  राजेश भाई पटेल उत्तर गुजरात से जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री

आपको बताते चले इस बैठक में पिछले 6 महीने पहले हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में तय किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी। उसके साथ ही अगले छह माह की कार्ययोजना भी तैयार की गयी।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button