Tulip Festival देखने का बना प्लान, तो फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन में ले हिस्सा !

दिल्ली में 10 फरवरी से ट्यूलिप महोत्सव की शुरुआत हो गई है, महोत्सव की शुरुआत ट्यूलिप फूलों के खिलने से हुई है। ये फूल बसंत ऋतु में खिलते हैं।

भारत की राजधानी दिल्ली में 10 फरवरी से ट्यूलिप महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस महोत्सव की शुरुआत ट्यूलिप फूलों के खिलने से हुई है। ये फूल बसंत ऋतु में खिलते हैं। दिल्ली में ये फूल हॉलैंड से लाए गए हैं, यहां आपको करीब 2 लाख फूल एक साथ देखने को मिलेगें।

Spring in Delhi's steps, 12-day tulip festival begins today | Delhi News -  Times of India

ट्यूलिप के 2 लाख से ज्यादा बल्ब हॉलैंड से आए

यह 10 फरवरी से 21 फरवरी तक सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। फेस्टिवल में आपको ट्यूलिप वॉक, फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन और ट्यूलिप इंडो- डच म्यूजिक प्रोग्राम का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा।इस फेस्टिवल के लिए ट्यूलिप के 2 लाख से ज्यादा बल्ब को हॉलैंड से दिल्ली लेकर आया गया था जो अब खिल चुके हैं और शांतिपथ की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं।

12-Day Tulip Festival In Delhi: All You Need To Know

फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन में बेस्ट फोटोग्राफ लेने पर प्राइज

ट्यूलिप फूलों की खूबसूरती को निहारने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें कि यहां फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन में बेस्ट फोटोग्राफ लेने पर प्राइज भी दिया जाएगा।एनडीएमसी ने शांति पथ, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क, अलग-अलग गोलचक्कर के प्रमुख पार्कों में ट्यूलिप के फूल लगाए हैं। इसके अलावा उपराष्ट्रपति के बंगले के आसपास, सरदार पटेल मार्ग और 11 मूर्ति मार्ग फर भी ट्यूलिप के रंग-बिरंगे फूल लगाए गए हैं।

12-Day Tulip Festival In Delhi: All You Need To Know

कैसे करें फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन के लिए अप्लाई

यहां आप ट्यूलिप वॉक, फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन, ट्यूलिप इंडो- डच म्यूजिक प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं। फोटोग्राफी कॉम्पिटिशन में फूलों की सबसे सुंदर तस्वीर लेने पर बेस्ट फोटोग्राफर का अवार्ड भी दिया जाएगा। अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो अधिकारिक वेबसाइट https://www.ndmc.gov.in/pdf/tulip_festival_2024.pdf पर जाकर इससे जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।

Tulip Festival In Delhi: Dates, Venue, Timings And More

DTC बस के जरिए भी आप आ सकते हैं यहाँ

अगर आप मेट्रो के जरिए यहां पहुंचना चाहते हैं, तो वायलेट लाइन पर लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg) मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से आप ऑटो-रिक्शा लें या आप शांति पथ तक थोड़ी दूरी पैदल भी चल सकते हैं। DTC बस के जरिए भी आप यहां आ सकते हैं। दिल्ली परिवहन निगम की कई बसें चाणक्यपुरी से होकर ही जाती हैं। तो अगर आप राजधानी दिल्ली के है तो ट्यूलिप महोत्सव का लुफ्त ज़रूर उठाए।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button