Horoscope: सावन के आखरी सोमवार के दिन किन- किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव ,आप भी जानिये !

8 August 2022: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत मायने रखता है।

 8 August 2022: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत मायने रखता है। आज सावन का आखिरी सोमवार है। साथ ही आज एकादशी की शुभ तिथि भी है इसलिए आज का दिन मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए मह्तवपूण है। क्या कहते हैं , आपकी किस्मत के सितारे आइए जानते हैं।

आज का राशिफल

मेष राशि (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा, क्योंकि उनका कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता हैं। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आज का दिन आपका मित्रो के साथ बातचीत करने में बीतेगा। साथ ही प्रमोशन मिलने के कारण आप अपने घर में छोटी पार्टी भी रख सकते हैं। अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ साबित होगा।पारिवारिक बिजनेस में मंदी के कारण नुकसान हुआ था आज उससे निजात मिलेगा। माता- पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई धन से संबंधित समस्या समाप्त होगी। यदि भविष्य के लिए कुछ धन संकलन करने पर विचार कर रहे हैं, तो आज के दिन से आपकी शुरुआत अच्छी होगी। आपको किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। मित्र के द्वारा रोजगार मिलने की संभावना हैं।

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन पूरे उत्साह व जोश से भरा रहने वाला हैं। ऑफिस से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में ना करे। राजनीति में कार्यरत लोग कोई रेली कर सकते है। पारिवारिक पेरशानी के कारन विद्यार्थीयो का पढ़ाई पर ध्यान कम होगा।

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिन लोगों को शराब व जुए की आदत थी, वह इसे छोड़ने की भी सोच सकते हैं. जीवनसाथी से आपने संतान के कैरियर को लेकर बात कर सकते हैं। धन प्राप्ति का योग बन रहा। माता- पिता के सेवा से आपका भाग्य खुलेगा।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातक आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अदिति के आने की सम्भावना है।ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है। संतान की संगति आपकी टेंशन बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सुखमय रहेग। उनकी वाणी मन सम्मान में वृद्धि दिलाएगी। यदि आप किसी सरकारी संस्था से जुड़े हैं, तो वहां आपको कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है । आज धन का निवेश करने मे कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने के लिए किसी गुरुजन से मदद मांगी पड सकती है। लेन-देन के समस्या भी सुलझ सकती है।

तुला राशि (Libra): तुला राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकती है। व्यापार में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। पिता की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। वाहनों से सावधानी बरते , दुर्घटना के होने की सम्भावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन मंगलमय रहेगा। आज किसी भजन, कीर्तन, जन्मदिन, विवाह, नामकरण आदि जैसे मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऑफिस में आपके प्रमोशन के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकता है। परिवार में आपकी सलाह न मानने से आप नाराज भी हो सकते है।

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। पुराना झगड़ा सम्पात हो सकता है। आज कोई भी नया कार्य करने से बचना होगा। पिता की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज किसी दूसरों को सलाह देने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आज आपको रिस्तेदारी से कोई अशोक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आज किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना भी धैर्य बनाए रखकर ही करना होगा कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी , जिसके लिए आपको बहार जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के जातक वाले आज जोश से भरे होंगे कोई भी कार्य मन लगा के करेंगे । परिवार की चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिल सकेगा। समाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी मिलेगी। यदि आज कहीं निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि वह बाद में आपके लिए अच्छा लाभ दे सकता है.

मीन राशि (Pisces): मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगो का प्रमोशन हो सकता हैं। लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा, किसी भी डील को आज करने से बचना होगा।आपको अपनी बॉस से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी बातो से किसी के बीच का मतभेद मिटा सकते हैं।

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button