Noida: नोएडा में श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, महिला से अभद्रता के मामले में है फरार !

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। श्रीकांत का सोसाइटी में अवैध निर्माण है।

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। श्रीकांत का सोसाइटी में अवैध निर्माण है। सोमवार सुबह प्रशासन बुलडोजर लेकर यहां पहुंचा और त्यागी के अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। त्यागी ने फ्लैट में जाने के लिए सोसाइटी के बेसमेंट से सीढ़ी बनवा रखी थी। टीम ने उस सीढ़ी की भी तोड़ दिया है।

पुलिस कर रही त्यागी की खोज !

पुलिस को श्रीकांत त्यागी की लास्ट लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच मिली है। उसका करीब 10 बार फोन ऑन-ऑफ हुआ। त्यागी को हरिद्वार में एक जगह CCTV में भी देखा गया है। घटना के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने थाना फेस-2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया। उनकी जगह परम हंस तिवारी को लाया गया। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उसकी संपत्ति को भी कुर्क किया जायेगा।

Related Articles

रविवार रात को सोसाइटी के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस हर मूवमेंट पर रख रही नज़र !

झगडे का वीडियो वायरल होने के बाद से ही श्रीकांत त्यागी लापता है। श्रीकांत की तलाश में पुलिस दिल्ली, उत्तराखंड व UP में उसे ढूंढ रही है। अफसरों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी जब तक पकड़ा नहीं जाता, तब तक उसके घर के बाहर पुलिस तैनात रहेगी, और परिवार के हर मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। पुलिस ने आरोपी की चार महंगी गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है।

त्यागी ने खुद को बताया है भाजपा नेता !

श्रीकांत त्यागी ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में खुद को ‌BJP से जुड़ा नेता बताया है। भाजपा का एक लेटर पैड भी सामने आया है। जिसमे युवा किसान समिति की राष्ट्रीय सूची में त्यागी का नाम दूसरे नंबर पर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद महेश शर्मा ने श्रीकांत के भाजपा नेता होने से इंकार करते हुए कहा, ”त्यागी का BJP से कोई संबंध नहीं है।”

shrikant tyagi

क्या था पूरा मामला ?

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में अवैध कब्जा हटाने के लिए शुक्रवार को सोसाइटी की महिला ने वहां पर पौधे लगाने शुरू किये। जब इसकी जानकारी त्यागी को हुई तो वह महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। त्यागी ने सरेआम महिला और उसके पति को गालियां दीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। त्यागी पर महिला से अभद्रता का मामला दर्ज कर लिया गया है, और उसकी तलाश जारी है।

Noida Viral Video: श्रीकांत त्यागी पर एक और केस दर्ज, कार पर लगाया था यूपी  सरकार का Logo - noida police registered one more case against Shrikant Tyagi  for using UP government

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button