#हेल्थ : वजन है घटाना तो रोटियां जरूर बनाना, जानिए ये तीन खास EXERCISE!

इसके बाद आप यह शिकायत नहीं कर पाएंगी कि घर के कामों के बाद आपको अपने लिए कुछ करने का समय ही नहीं मिलता

अक्सर घर की कामकाजी महिलाएं दिन भर काम घरेलु काम लगी रहती है। फिर भी उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कुछ समय के लिए व्यायाम करने या कोई कसरत करने का समय आप इससे छुटकारा पा सकती है।

बस रोटी बनाती रहे और व्यायाम करती रहे

आज हम आपको एक ऐसा आइडिया बताते हैं जिससे आपका वर्कआउट भी हो जाएगा। आपका सारा काम भी हो जाएगा। इसके बाद आप यह शिकायत नहीं कर पाएंगी कि घर के कामों के बाद आपको अपने लिए कुछ करने का समय ही नहीं मिलता। जैसे ही आप रोज की तरह रोटी बनती हैं। आप चाहें तो ऐसी एक्सरसाइज कर सकते हैं जिससे आपके वजन पर भी असर पड़े। जी हां बिल्कुल सही समझी आप। आप बस रोटी बनाती रहे और व्यायाम करती रहे। इससे आपका वजन निश्चित रूप से प्रभावित होगा।

पहली एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले रोटी बनाते समय किचन स्लैब से थोड़ा दूर खड़ी हो जाएं। इसके बाद रोटी बनाने के लिए बेलन को हाथ में पकड़ लें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाएं और सिलेंडर को दोनों हाथों में पकड़ लें। इसके बाद कमर से नीचे झुकते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। फिर पिछली स्थिति में लौट आएं। इस व्यायाम को रोजाना कम से कम पांच बार करें। इसके बाद आप अपनी रोटी बेल लें।

दूसरी एक्सरसाइज

अब एक रोटी बन जाने के बाद आप दूसरी एक्सरसाइज करें। बेलन को अपने हाथों में पकड़ें, फिर उसके बाद दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। हाथों की कोहनियों को मोड़ें, फिर हाथों को पहले दाईं ओर, फिर बाईं ओर फैलाएं। अपने दोनों हाथों को अपनी सुविधा के अनुसार नीचे की ओर फैलाएं। इस एक्सरसाइज को कम से कम 5 बार करें।

तीसरी एक्सरसाइज

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और बेलन को अपने हाथों में पकड़ लें। अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं, फिर कमर से दाएं से बाएं मुड़ें। इस प्रक्रिया को कम से कम पांच बार करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button