Maharashtra: डिप्टी सीएम फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर बोला हमला, BMC चुनाव जीतने की कही बात !

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर हमला बोला है। उन्होंने इस बार BMC चुनाव जितने का दावा किया। देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर हमला बोलते हुए कहा, "अब मुख्यमंत्री घर पर नही बैठेंगे, और न ही आप लोगों को बैठने देंगे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर हमला बोला है। उन्होंने इस बार BMC चुनाव जितने का दावा किया। देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर हमला बोलते हुए कहा, “अब मुख्यमंत्री घर पर नही बैठेंगे, और न ही आप लोगों को बैठने देंगे। इस बार BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation) पर भजपा और शिवसेना का भगवा लहराएगा लेकिन असली शिवसेना का, जो कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में है। हम पिछली बार भी अपना मेयर बना सकते थे, हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में MMR (Mumbai Metropolitan Region) रीजन में 3 लाख करोड़ का काम शुरू किया। वहीं तीन महिने के अंदर धरावी पुनर्विकास पर काम किया जायेगा।

मुंबई में शुरू होगी विकास लीग !

डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, हमें मुंबई विकास लीग शुरू करनी है। हमें आने वाले महीनों में बहुत मेहनत करनी है। मुंबई महानगर पालिका इस वक़्त भ्रष्टाचारियों से भरा हुआ है। हमें इन लोगों से मुंबई महानगर पालिका को छुटकारा दिलाना है। आम लोगों के लिए मुंबई महानगर पालिका में कोई काम नहीं किया। जैसे-जैसे चुनाव पास आता है, एक डायलॉग फिक्स होता है कि यह मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश है। कौन मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर रहा है?

Related Articles

Don't give vague replies on Muslim quota: Devendra Fadnavis to Uddhav  Thackeray | Deccan Herald

मुंबई को महाराष्ट्र से कोई अलग नहीं कर सकता- फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मुंबई को महाराष्ट्र से किसी का बाप भी अलग नहीं कर सकता है। बाला साहेब ठाकरे के सपने को पूरा करने का काम भाजपा करेगी। उन्होंने पृर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, आप दिल्ली के सामने झुके सोनिया गांधी के सामने झुके, हम महाराष्ट्र के विकास के लिए दिल्ली जायेंगे।

Devendra Fadnavis : कितने आमदमी थे?, 65 में से 50 निकल गये और सब कुछ...;  देवेंद्र फडणवीसांनी शिवसेनेला डिवचले | Devendra fadnavis slams uddhav  thackeray over rebel in shiv sena | TV9 Marathi

आशीष शेलार ने की डिप्टी सीएम की तारीफ !

दूसरी तरफ मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की। एक कार्यक्रम में आशीष शेलार ने फडणवीस की तुलना बॉलीवुड़ अभिनेता अमिताभ बच्चन से कर दी। उन्होंने कहा देवेंद्र फडणवीस पर अमिताभ बच्चन की फिल्म का डायलॉग सूट करता है। “हम जहां खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरु होती है।” देवेंद्र फडणवीस आप जहां खड़े होते हैं। लाइन वहीं से शुरू होती है।

औने-पौने दाम में खरीदी जमीन," Nawab Malik पर Ashish Shelar के संगीन आरोप -  Ashish Shelar's serious allegations on Malik over land deal - Maharashtra  AajTak
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button