इन बड़ी समस्याओं से दूर रखेगा आपको लौकी का जूस !

सेहत का ध्यान रखना उतना ही जरुरी हैं जितना की शरीर के लिए खाना। जी हैं आप पीने में क्या ले ये भी चयन करना बेहद अहम हैं

गर्मी के दिन है तापमान अपने चरम पर है ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूर हैं। आप क्या खाये क्या नहीं खाये ये सोच पाना थोड़ा मुश्किल होता हैं। क्योकि गर्मियों के दिनों में स्किन हो या सेहत हो सभी का ध्यान रखना भी उतना ही जरुरी हैं जितना की शरीर के लिए खाना। जी हाँ आप पीने में क्या ले ये भी चयन करना बेहद जरुरी। आज आपको हम बताएँगे की लौकी का जूस कितना जरूरी हैं सेहत के लिए। कब, कैसे और किस समय लौकी का जूस लेना बेहतर होगा,

लौकी का जूस के फायदे:

– जिनको वात, पित्त और कफ से छुटकारा समस्या है उन्हें रोजाना 1 गिलास लौकी का जूस पीना चाहिए। इससे उनके शरीर को काफी आराम मिलेगा।

– लौकी के जूस में फाइबर के अलावा विटामिन, पोटैशियम और आयरन बड़ी मात्रा में पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है। इसलिए रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

– घुलनशील फाइबर होने के कारण लौकी के जूस से उचित पाचन में मदद मिलती है।

– उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है लौकी का जूस। इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

– लौकी का जूस नियमित रूप से पीने से दिल मजबूत होने के साथ-साथ स्वस्थ भी रहता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बहुत प्रभावी ढंग से सुधारता है।

– कई बार गलत खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से लीवर में सूजन की समस्या हो जाती है। इसके लिए आप लौकी के रस में थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर पी लें। इसका सेवन करने से आपके लीवर की सूजन कम हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button