लखनऊ एयरपोर्ट में शुरू हुई ‘ ग्लोबल प्रणाम सेवा’, प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा होगी संचालित !

दिव्यांगजनों व चलने फिरने में असमर्थ एवं बुजुर्गों के लिए कारगर साबित होगी मोटर चलित व्हीलचेयर, एंट्री से लेकर प्लेन के गेट तक पहुंचाएगी

लखनऊ : आज राजधानी के एयरपोर्ट यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आई है।

यात्री व्हीलचेयर का उपयोग कर सकते है

अब चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में मोटर चालित व्हीलचेयर सेवा शुरू की गई है। इससे दिव्यांगजनों व चलने फिरने में असमर्थ लोगों के लिए मोटर चलित व्हीलचेयर सुविधा कारगर साबित होगी। इसमें खास बात यह है कि एयरपोर्ट में आगमन और प्रस्थान करने वाले यात्री व्हीलचेयर का उपयोग कर सकते है।

मोटर चालित व्हीलचेयर की विशेषताएं

ये सुविधा एंट्री गेट से लेकर विमान के द्वार तक जरूरतमंद लोगों को पहुंचाएगी। हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए पारंपरिक व्हीलचेयर सेवा उपलब्ध रहेगी। आईये जानते है मोटर चालित व्हीलचेयर की विशेषताओं के बारे में :

  • इसे प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।
  • यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट का प्रावधान है।
  • आरामदायक कुशन वाली सीट दी गई है।
  • 20 किलो तक सामान ले जाने के लिए सीट के पीछे विशेष जगह है।
  • आसान पहचान के लिए बीकन लाइट दी गई है।
  • आने वाले यातायात के लिए सुरक्षा चेतावनी बजर लगा हुआ है।

 

खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button