बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई फिल्म ANIMAL की झलक

इस साल के एन्ड में एक से बढ़ कर एक मूवीज रिलीज़ हो रही है इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।एनिमल की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान रणबीर कपूर के फैंस को एक खास तोहफा मिला है।

इस साल के एन्ड में एक से बढ़ कर एक मूवीज रिलीज़ हो रही है इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।एनिमल की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान रणबीर कपूर के फैंस को एक खास तोहफा मिला है। 17 नवंबर को दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म ‘एनिमल’ की एक मिनट की एक क्लिप दिखाई गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बुर्ज खलीफा पर अपने पसंदीदा एक्टर रणबीर कपूर की झलक देखकर फैंस और क्रेजी होते नज़र आए। फिल्म ‘एनिमल’ की क्लिप जब बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई तब रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार भी नजर आए और जब फिल्म ‘एनिमल’ की क्लिप बुर्ज खलीफा पर दिखाई जा रहा थी तब रणबीर कपूर और उनके फैंस इस लम्हे की वीडियो बनाते नज़र आए , अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है।

Animal Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा पर नजर आई फिल्म की झलक

‘सैम बहादुर’ से टकराएगी रणबीर की ‘एनिमल’

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर सिंतबर में रिलीज किया गया और कुछ गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म के टीजर और गानों को लोगो ने काफी अच्छे रिएक्शन्स दिए है | अब एनिमल के फैंस को इंतज़ार है इस फिल्म के ट्रेलर और रिलीज़ का | संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ से टकराएगी क्योंकि ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button