Lucknow: प्रदेश की राजधानी में इंसान बने हैवान, ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही लड़की के साथ किया गैंगरेप !

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड के पास रहने वाली लड़की जब ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी। तब दो दरिंदो ने उसके साथ हैवानी को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड के पास रहने वाली लड़की जब ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी। तब दो दरिंदो ने उसके साथ हैवानी को अंजाम दिया। यह पूरा मामला शनिवार का है।18 वर्षीय जब छात्रा ने के अनुसार जब वह शाम को काचिन्नग पढ़ा कर घर आने के लिए ऑटो की तब ऑटो में एक और शख्स बैठा हुआ था छात्रा उसे सवारी समझ कर बैठ गयी जिसके बाद वह उसे गलत रास्ते से ले जाने लगे फिर जब छात्रा ने इसका विरोध किया तब दरिंदो ने उसके सर पर वार कर उसे बिहोश कर दिया।

छात्रा को बदहवासी हालत में फेंककर भागे दरिन्दे

पीड़िता लखनऊ के हुसैनगंज इलाके की रहने वाली है वह कठौता चौराहे के पास रोज ट्यूशन पढ़ाने जाती थी जहां से ही उसे ऑटो सवार दो बदमाशों ने शनिवार रात अगवा कर लिया। जिसके बाद दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद रात को ही उसे गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे पर बदहवासी की हालत में फेंककर भाग निकले।

सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद लिया गया एक्शन

रविवार देर शाम को मामला सोशल मीडिया में आने के बाद विभूतिखंड थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। वहीं उसके पहले मिली जानकारियों के अनुसार घटना के बाद घरवाले बेटी को लेकर देर रात से रविवार दोपहर तक तीन थानों के चक्कर लगाते रहे। मगर, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही डीसीपी ईस्ट लखनऊ प्राची सिंह छात्रा का हाल जानने के लिए झलकारी बाई अस्पताल पहुंची।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button