राष्ट्रीय ध्वज का किया अपमान, दर्ज हुई एफआईआर …

राष्ट्रध्वज का अपमान किए जाने पर आपत्ति जताई तो हाथापाई पर उतारू हुआ व्यक्ति। गौरव अपमान अधिनियम के तहत मुकदमा किया गया दर्ज।

लखनऊ। अलीगंज कोतवाली में राष्ट्रीय ध्वज से कार साफ किए जाने का आरोप लगाते हुए किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित का दावा है कि, उसने राष्ट्रध्वज का अपमान किए जाने पर आपत्ति जताई थी। इस पर उनके साथ हाथापाई की गई थी।

खदरा निवासी प्रिंस दीक्षित के मुताबिक वह पुरनिया केंद्रीय भवन के पास कार धुलवाने के लिए गए थे। एक किशोर उनकी गाड़ी साफ कर रहा था। उसी दौरान प्रिंस की नजर कार साफ कर रहे किशोर पर पड़ी। जिसके हाथ में राष्ट्रीय ध्वज था। किशोर झण्डे से ही कार साफ कर रहा था। तिरंगे का अपमान होते देख प्रिंस ने एतराज जताया था। इस पर किशोर गाली गलौज करने लगा।

प्रिंस के मुताबिक उन्होंने किशोर से झण्डा ले लिया था। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम पर भी सूचना दी थी। इंस्पेक्टर अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक किशोर के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, धमकी देने और राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button