हार्दिक पांड्या की हूटिंग कर रहे थे फैंस लेकिन विराट ने किया कुछ ऐसा हो गए खामोश !

11 अप्रैल को RCB के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस के कप्तान यानी हार्दिक पंड्या के साथ कुछ वैसा ही होता दिखा ,लेकिन, तब जो मैदान पर विराट कोहली की ओर से देखने को मिला, वैसा अब तक रोहित शर्मा की ओर से भी नहीं दिखा। विराट फैंस के सामने हार्दिक के लिए डटकर खड़े हो गए।

IPL 2024 में मैच खेलने मुंबई इंडियंस जहां-जहां जा रही है, उसके कप्तान हार्दिक पंड्या को क्रिकेट फैंस के गुस्से, उनके विरोध का शिकार होना पड़ रहा है। स्टेडियम में बैठे दर्शकों की ओर से हार्दिक के लिए बस अपमान के भाव ही देखने को मिल रहे हैं। यहां तक कि मुंबई इंडियंस के अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर भी हार्दिक को पसंद नहीं किया जा रहा है। 11 अप्रैल को RCB के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस के कप्तान यानी हार्दिक पंड्या के साथ कुछ वैसा ही होता दिखा ,लेकिन, तब जो मैदान पर विराट कोहली की ओर से देखने को मिला, वैसा अब तक रोहित शर्मा की ओर से भी नहीं दिखा। विराट फैंस के सामने हार्दिक के लिए डटकर खड़े हो गए।

हार्दिक पंड्या की ट्रोलिंग पर बोले अश्विन: बदसूरत होता जा रहा है फैन वॉर,  ये खेल है सिनेमा नहीं

विराट के इशारे के बाद फैंस हार्दिक हार्दिक के नारे लगाते दिखे

आईपीएल 2024 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड पर दूसरी जीत हासिल की। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से हरा दिया। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 15.3 ओवर में ही इतने रन बना दिए। हालांकि, इस मैच में मुंबई के चेज से ज्यादा चर्चा विराट कोहली के एक अपील की हो रही है, जो उन्होंने मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए दर्शकों से की। दरअसल, हार्दिक के लिए वानखेड़े में हूटिंग हो रही थी। इसी बीच विराट बीच बचाव में उतरे और उन्होंने फैंस से ऐसा न करने की अपील की।

Mumbai Indians Beat Rcb 2024,IPL 2024: RCB का कुछ नहीं हो सकता 196 रन बनाकर  भी हारी, ईशान-सूर्या की तूफानी फिफ्टी से जीती मुंबई - mumbai indians beat royal  challengers bangalore in

उन्होंने इशारों-इशारों में फैंस से जर्सी की ओर दिखाते हुए कहा कि वह सिर्फ एमआई के लिए नहीं, बल्कि भारत के लिए भी खेलते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया। विराट के इशारे के बाद फैंस हार्दिक हार्दिक के नारे लगाते दिखे।

IPL 2024, MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, देखें प्लेइंग XI

हार्दिक ने की बैटिंग तो स्टेडियम में जमकर हुई हूटिंग

दरअसल, मुंबई के टीम मैनेजमेंट द्वारा रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाने के फैसले ने फैंस को नाराज कर दिया था। इसके बाद से ही लगातार हार्दिक को लेकर मैदान में फैंस हूटिंग करते दिखे हैं। गुरुवार को भी जब मुंबई की पारी के दौरान रोहित के आउट होने पर हार्दिक बैटिंग के लिए आए तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जमकर हूटिंग की। उन्होंने हार्दिक को ‘बू’ किया। इसके बाद कोहली दर्शकों से इसे बंद करने का इशारा किया। उन्होंने ताली बजाकर और हार्दिक की ओर इशारा कर उन्हें चीयर करने को कहा।

Ipl 2024: Virat Kohli Appeals To Wankhede Fans Not To Boo Mi Captain Hardik  Pandya And Cheer Him, Watch Video - Amar Ujala Hindi News Live - Ipl 2024:' हार्दिक सिर्फ Mi नहीं,

गेंद पर छक्का लगाकर हार्दिक ने किया शुक्रिया

वीडियो में विराट हार्दिक के लिए फैंस को चीयर करने को कहते दिखे। उनके एक्शन ने जल्दी ही असर डाला और वानखेड़े में जल्द ही फैंस का मूड बदल गया। जैसे ही विल जैक्स की पहली गेंद खेलने के लिए हार्दिक तैयार हुए, उनके लिए फैंस ने चीयर किया। इसके बाद मैदान में ‘हार्दिक हार्दिक’ के नारे सुनाई दिए। ऐसे में हार्दिक ने भी फैंस को शुक्रिया उस गेंद पर छक्का लगाकर किया। उन्होंने पारी में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। विराट ने इससे पहले भी कई बार खिलाड़ियों को फैंस की हूटिंग से बचाया है। इनमें स्टीव स्मिथ और नवीन उल हक शामिल हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button