इटावा सैफई: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सपा का किनारा, शिवपाल बोले…
इटावा सैफई सपा नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि वह उनका (स्वामी प्रसाद मौर्य) व्यक्तिगत बयान है, पार्टी का बयान नहीं है

इटावा सैंफई सपा नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि वह उनका (स्वामी प्रसाद मौर्य) व्यक्तिगत बयान है, पार्टी का बयान नहीं है,पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान से समाजवादी पार्टी (सपा) ने खुद को अलग कर लिया है।
सपा के लोग राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग
सपा नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने आजतक के साथ बातचीत में कहा कि वह उनका (स्वामी प्रसाद मौर्य) व्यक्तिगत बयान है, पार्टी क बयान नहीं है, हम लोग राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा, ‘सपा के लोग राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं, रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई, क्या भारतीय जनता पार्टी के लोग भगवान के आदर्शों पर चल रहे हैं, भगवान कभी झूठ नहीं बोलते थे, भाजपा के लोग भगवान राम को ही बेच रहे हैं ।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर TWITTER, इंस्टाग्राम INSTAGRAM और यूट्यूब YOUTUBE पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।