कोहरे के चलते यूपी रोडवेज ने लिया ये बड़ा फैसला, इतने समय के लिए बंद रहेगी !

कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में रात 12 बजे के....

कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में रात 12 बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी. यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके। विभाग ने एक महीने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में रात के समय परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें नहीं चलेंगी। कोहरे के कारण हुए हादसों के बाद विभाग ने यह बड़ा फैसला लिया है। अब रात में बसें चलाने पर फैसला मौसम में सुधार के बाद लिया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि कोहरा छटने के बाद यूपी परिवहन की बसें चलेंगी। आरएम व एआरएम को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कैंप लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि कोहरे की स्थिति रहने तक बसें रास्ते में स्टेशनों और होटलों पर रुकेंगी। रात में स्टॉल और रेस्टोरेंट भी खुले रहेंगे।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संजय कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी क्षेत्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि कोहरे के कारण हादसे हो रहे हैं। इन हादसों को रोकने के लिए जरूरी फैसले लिए जा रहे हैं। यानी अब रात के समय बसों का संचालन नहीं होगा।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button