जरुरी काम में देरी न करें, लक्ष्मी की होगी कृपा, जानें आज का राशिफल !
किसी प्रिय मित्र से मुलाकात के योग हैं। मध्याह्न के बाद का समय उत्तम है। संबंधों में मधुरता आएगी। चंदन का इत्र दान करें...

मेष-
महत्वपूर्ण कार्य में देरी न करें। वाहन दुर्घटनाएं टलेंगी। अपने भाग्य पर विश्वास करें। हनुमानजी की पूजा करें।
शुभ रंग- गेरुआ
वृष-
किसी प्रिय मित्र से मुलाकात के योग हैं। मध्याह्न के बाद का समय उत्तम है। संबंधों में मधुरता आएगी। चंदन का इत्र दान करें।
शुभ रंग- हरा
मिथुन-
नौकरी में लापरवाही न करें। अतिथि का सम्मान करें। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। हरी वस्तुओं का दान करें।
शुभ रंग- आसमानी नीला
कर्क-
दिन भर मन परेशान रहेगा। दूसरों की मदद करें। बाहर के खाने से परहेज करें। भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग- सफेद
सिंह-
जरूरी काम शाम तक निपटा लें। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी को दुख मत दो। सूर्य नारायण की पूजा करें।
शुभ रंग- लाल
कन्या-
शाम तक व्यापार में लाभ होगा। उधार दिया हुआ धन प्राप्त होगा। जरूरतमंद लोगों को अन्न दान करें। भगवान गणपति की पूजा करें।
शुभ रंग- भूरा
तुला-
उपहार की प्राप्ति हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह लें। अपना वादा निभाने की कोशिश करें। लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक-
कारोबार में कम सफलता मिलेगी। अपने मेहमान के साथ बहस में न पड़ें। घर की दक्षिण दिशा को साफ रखें। सुबह-शाम हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग- मैरून
धनु-
पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। किसी को पैसा उधार न दें। रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। भगवान विष्णु को पीला चंदन अर्पित करें।
शुभ रंग- नारंगी
मकर-
सोचे हुए काम पूरे होने में समय लगेगा। रिश्तों की खटास खत्म होगी। किसी बुजुर्ग महिला के पैर छुएं। मां दुर्गा के मंदिर के दर्शन करें।
शुभ रंग- सफेद
कुंभ-
अपने से बड़ों का सम्मान करें। शाम तक समय आपके अनुकूल है। कारोबार में फंसा हुआ पैसा निकलेगा। शाम को हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग- हरा
मीन-
घर से जल्दी निकलें। किसी जरूरतमंद रिश्तेदार की मदद करें। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग- लाल
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।