छोटे छोटे झगड़ों से परेशान प्रेमी ने की अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या !
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे ठाणे जिले के कसारा में 5 जनवरी को 20 से 25 साल की एक युवती की लाश मिली थी। शरीर पर चाकू के...

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे ठाणे जिले के कसारा में 5 जनवरी को 20 से 25 साल की एक युवती की लाश मिली थी। शरीर पर चाकू के कई वार के निशान पाए गए हैं। हत्या के बाद शव को कसारा जंगल में फेंक दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने भिवंडी इलाके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
कसारा पुलिस को बच्ची के शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला था, लेकिन फोन लॉक था। पुलिस ने 5 जनवरी को साइबर एक्सपर्ट की मदद से मोबाइल अनलॉक किया और युवती की शिनाख्त हो गई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मुंबई-नासिक-आगरा हाईवे पर लगे सीसीटीवी की जांच की। फुटेज में एक लड़की दो लड़कों के साथ मोटरसाइकिल पर जाती दिख रही थी।
अहम सबूत मिलते ही कसारा पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए चार टीमें गठित की थीं। पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल भी निकाली। वहीं, सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी है। जिन नंबरों से कॉल आए, उनकी लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम भिवंडी पहुंची। यहां उन्होंने रिजवान और उसके दोस्त अरशद को गिरफ्तार कर लिया।
उसी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि रिजवान और लड़की पिछले एक साल से भिवंडी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। हालांकि दोनों के बीच कुछ महीनों तक झगड़ा भी चला। रिजवान ने पुलिस को बताया कि रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर उसने लड़की को मारने की योजना बनाई और अपने दोस्त अशरफ को भी अपनी योजना में शामिल कर लिया।
दोनों ने पुलिस को बताया कि हम उसे करासा जंगल ले गए थे। फिर उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हम वहां से भाग निकले।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।