गुलाबी रंग का साफा पहने दिखे धर्मेंद्र ,तोहफों के लिए फैंस को कहा शुक्रिया !
धर्मेंद्र के बर्थडे पर उनके तमाम चाहने वालों के साथ उनकी ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने भी ट्वीट कर उन्हें विश किया |
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार धर्मेंद्र ,जिन्होंने अपनी फिल्मों में एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया ,उन्होंने बीते 8 दिसंबर को अपना 88वां जन्मदिन मनाया है।
ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने ट्वीट कर विश किया
हीमन के बर्थडे पर उनके तमाम चाहने वालों के साथ उनकी ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने भी ट्वीट कर उन्हें विश किया था , जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। वहीं, धर्मेंद्र को अपने जन्मदिन पर फैंस से कई तोहफे भी मिले हैं।
बर्थडे वीडियो वायरल
धर्मेंद्र ने 9 दिसंबर को एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है और वह गिफ्ट मिलने से काफी खुश नजर आए। धर्मेंद्र ने जन्मदिन पर इतना प्यार देने वाले फैंस को धन्यवाद दिया।
गुलाबी रंग का साफा पहने दिखे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने अपने जन्मदिन पर मिले प्यार के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र गुलाबी रंग का साफा पहने हुए हैं और उनके हाथों में फूल का एक छोटा सा गमला है।
वेटरन एक्टर धर्मेंद्र 88 साल के हो गए हैं और उन्होंने धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।
अपने फैंस से करते है बेहद प्यार
धर्मेंद्र ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर आपकी प्यार भरी प्रतिक्रियाओं के लिए आप सभी को प्यार।
प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया
धर्मेंद्र ने फैंस से मिलने वाले तोहफे और प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है और उन्होंने कहा कि वह भी अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं। धर्मेंद्र का वीडियो वायरल हो रहा जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
फैंस को दिया धन्यवाद
अपने चाहने वालों के साथ केक काटा था और इस दौरान फैंस ने उन पर फूलों की बारिश की। धर्मेंद्र के केक काटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
धर्मेंद्र ने अपना 88वां जन्मदिन मनाया
धर्मेंद्र ने शुक्रवार को अपना 88वां जन्मदिन मनाया है और इस खास मौके पर उनके फैमिली मेंबर्स के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें बर्थडे विश किया। अब धर्मेंद्र ने अपने बर्थडे के अगले दिन वीडियो शेयर कर फैंस को धन्यवाद दिया है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।