Delhi: अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- रोहिंग्याओं को बांट रहे ‘रेवड़ी’ !

केंद्र सरकार ने रोहिंग्या के मसले पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला बोलै है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है।

केंद्र सरकार ने रोहिंग्या के मसले पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला बोलै है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। केंद्र सरकार इन्हें देश से बाहर निकालने का काम करेगी।

अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर साधा निशाना !

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल रोहिंग्या घुसपैठियों पर इतने दयालु क्यों हैं? इस बात का जवाब उन्हें देना चाहिए। दिल्ली सरकार के लिए रोहिंग्या घुसपैठिए प्राथमिकता हैं लेकिन हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा ही सर्वोपरि है। अनुराग ठाकुर ने कहा, केजरीवाल मुख्यमंत्री कम झूठ मंत्री ज्यादा हैं। उनकी पार्टी इसी लाइन पर चलती है।

Related Articles

क्या मनीष सिसोदिया की भी याददाश्त जाने वाली है... केजरीवाल को सत्ता में  रहने का हक नहीं', AAP पर जमकर भड़के अनुराग ठाकुर - bjp leader anurag thakur  attack delhi ...

बांग्लादेशी घुसपैठपियों को बांट रहे हैं रेवड़ी !

अनुराग ठाकुर ने कहा, आम आदमी पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री की शह में घुसपैठियों को मुफ्त में पानी-बिजली दे रहे हैं। अब उनकी सरकार इन घुसपैठियों को मुफ्त फ्लैट भी देने चली थी जिसका खुलासा चिट्ठी से हुआ है। बांग्लादेशी घुसपैठपियों को केजरीवाल सरकार और उनके मंत्री रेवड़ी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली में रोहिंग्या के लिए डिटेंशन सेंटर बनवाने की बात हुई थी लेकिन दिल्ली सरकार उसके लिए जमीन न देकर मुफ्त फ्लैट देना चाहती है।

No place for violence: Anurag Thakur on Prophet row | Deccan Herald

अवैध प्रवासियों को भेजा जयेगा वापस !

अनुराग ठाकुर ने कहा, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि गृह मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रोहिंग्या, अवैध प्रवासियों को भारत का नागरिक नहीं माना जाएगा। उन्हें वापस भेज दिया जाएगा, इसके लिए विदेश मंत्रालय बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए केजरीवाल सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के लिए तैयार है। लेकिन हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे अहम है और जैसा कि हमने पहले कहा कि अवैध प्रवासियों को यहां आश्रय नहीं दिया जाएगा। दिल्ली की AAP सरकार यहां रहने वाले अवैध प्रवासी रोहिंग्याओं को मुफ्त पानी, बिजली दे रही है और अब फ्लैट भी देने को तैयार थी।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button