उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का हुआ समापन,श्रद्धालुओं ने छठ घाटों पर आस्था की लगाई डुबकी

चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो गया। इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी।

रांची डेस्क:  चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो गया। इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। रविवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया था। आज उगते  सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ का समापन हुआ।

श्रद्धालुओं का लगा  ताँता

सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का ताँता लग गया। पूरे विधिवत तरीके से उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य  दिया गया। बताते चले कि पुरे घाटों को लाइट से सजाया गया था।बांस  की टोकरी में ठेकुआ फल पूजा का सामान और गाना से सजाया गया था इस दौरान श्रद्धालुओं ने घाटों पर आस्था की डुबकी भी लगे। छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसका खास ख्याल भी प्रशासन के द्वारा रखा गया।

छठ की धूम

बिहार और पूर्वांचल में चार दिवसीय महापर्व छठ की धूम देखने को मिली। तमाम घाटों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।  मेडिकल कैंप लगाए गए थे और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी। छठ व्रतियों  का 36 घंटे का निर्जला उपवास आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य  देने के बाद पारण के साथ पूरा हो गया।

बीते चार दिनों तक छठ महापर्व को लेकर भक्ति का माहौल बना रहा। चारों ओर छठ मैया के गीत गूंजते रहे। नदी  और तालाबों में डूबते और उगते सूर्य को लोगों ने अर्घ्य दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button