Lucknow: BJP सांसद कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस !

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद...

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद (Union Minister of State and MP) मोहनलालगंज कौशल किशोर (Kaushal Kishore)  के भतीजे (45 वर्षीय) नंद किशोर ने बुधवार की सुबह फांसी लगा ली है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर दुबग्गा का कहना है कि, नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका देख सुबह उनके भाई की चीख निकल पड़ी। ऐसे में इस आनन-फानन में भाई ने फंदे से नंद किशोर को उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर गये।

मुख्य सूचना

  • जानकारी के मुताबिक यह मामला राजधानी के दुबग्गा इलाके के बिगरिया का है।
  • अस्पताल में डाक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया।
  • पुलिस आत्महत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
  • बेटे विशाल के मुताबिक, पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।
  • पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • योगी सरकार में मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने बुधवार तड़के अपने घर में आत्महत्या कर ली है।
  • केंद्रीय राज्यमंत्री से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस ने सभी को स्पॉट से दूर रखा है।
  • जिस कमरे में सुसाइड की है, उस कमरे को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
  • कमरे में सुसाइड नोट मिला है या नहीं कह पाना अभी मुश्किल होगा।
  • घटनास्थल के पास पुलिस को नहीं जाने दे रही है।
  • घरवालों को भी कमरे में पुलिस नहीं जाने दे रही है।
  • बीजेपी के कई नेता मौके पर हैं।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button